ऐसे बनाइए चटपटा कॉर्न सलाद

ऐसे बनाइए चटपटा कॉर्न सलाद

सलाद खाना पसंद है तो जरूर बनाएं ये चटपटा कॉर्न सालाद. ठंड में यह खाने में और भी मजेदार लगता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप स्वीट कॉर्न
  • 2 खीरा छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 प्याज छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
  • 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 टमाटर छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 चम्मच पुदीने की पत्तियां
  • 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
  • 1 नींबू का रस

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मीडियम आंच पर एक बर्तन में स्वीट कॉर्न और पानी डालकर 10 मिनट के लिए उबाल लें.
- तय समय के बाद आंच बंद कर कॉर्न को एक बर्तन में छानकर निकाल लें.
- अब एक दूसरे बाउल में कॉर्न, खीरा, प्याज, हरी मिर्च और टमाटर डालकर एकसाथ मिक्स कर लें.
लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, पुदीने के पत्ते, नींबू का रस और नमक मिलाएं.
- तैयार है चटपटा कॉर्न सालाद सर्व करने के लिए.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (1 ratings)
5 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए चटपटा कॉर्न सलाद एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप स्वीट कॉर्न और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes