ढोकला चाट

ढोकला चाट

अगर आपने बहुत ज्यादा ढोकला बना लिया हैं तो बचे ढोकले को ट्विस्ट देकर लजीज चाट में बदल सकते हैं. यकीन मानिए यह ढोकला चाट आपको जरूर पसंद आएगी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 3-4 पीस ढोकले, एक प्याज बारीक कटी हुई, एक शिमला मिर्च बारीक कटी हुई, एक छोटा टमाटर बारीक कटा हुआ
  • 3-4 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 2 छोटा चम्मच हरा धनिया
  • 2 छोटा चम्मच नींबू का रस, एक छोटा चम्मच हरी चटनी, एक छोटा चम्मच मीठी चटनी
  • स्वादानुसार नमक, बारीक सेंव गार्निशिंग के लिए, एक कटोरी दही

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले एक बाउल में ढोकले को मसल लें.
- फिर इसमें प्याज , टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, हरा धनिया, नींबू का रस, नमक, दही, हरी और मीठा चटनी डालकर मिला लें.
- आखिरी में इस पर बारीक सेंव से गार्निश करें.
- आपकी ढोकला चाट तैयार है इसे चटखारे लेकर खुद भी खाएं और अपनों को सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (36 ratings)
3.9 avg from 36 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ढोकला चाट एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3-4 पीस ढोकले, एक प्याज बारीक कटी हुई, एक शिमला मिर्च बारीक कटी हुई, एक छोटा टमाटर बारीक कटा हुआ और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes