बची इडली से बना सकते हैं इडली बाइट्स

बची इडली से बना सकते हैं इडली बाइट्स

अगर इडली बच गई हैं और आप इन्हें फेंक देते हैं तो अब ऐसा नहीं कर पाएंगे. क्योंकि हम बता रहे हैं बेहतरीन इडली बाइट्स बनाने का तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • बची हुई इडली
  • 1 चम्मच राई
  • 1-2 लाल मिर्च, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 7-8 करी पत्ते
  • 2 छोटा चम्मच तेल
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 बड़ा चम्मच पाव-भाजी मसाला, एक छोटा चम्मच धनिया पत्ती, बारीक कटी हुई

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- बची हुई इडली को छोटे टुकड़ों में काट लें या फिर तोड़ लें.
- एक पैन में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें.
- जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें राई, लाल मिर्च, करी पत्ते, लाल मिर्च पाउडर डालकर हल्का भून लें.
- इसके बाद इसमें पाव-भाजी मसाला और फिर इडली डालकर हल्का फ्राई कर लें.
- धनिया पत्ती डालें और प्लेट पर निकाल कर स्वादिष्ट इडली बाइट्स का लुत्फ लें और दोस्तों को भी सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (48 ratings)
4.1 avg from 48 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बची इडली से बना सकते हैं इडली बाइट्स एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे बची हुई इडली और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes