ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- 4 उबली आलू
- 2 कप बेसन
- 50 ग्राम पनीर कद्दूकस कर लें
- 2 प्याज़
- 2 टेबलस्पून टोमेटो सॉस
- 1 टीस्पून राई
- 1 टेबलस्पून गरम मसाला
- 1 टेबलस्पून चाट मसाला
- 1/2 टेबलस्पून लाल मिर्च, तलने के लिए तेल, जरूरत के अनुसार पानी, नमक स्वाद अनुसार
विधि
- बेसन का स्टफिंग वाला चीला बनाने के लिए सबसे पहले स्टफिंग यानी इसका मसाला तैयार करना होगा.
- इसके लिए एक बर्तन में उबली आलू, बारीक कटी प्याज और पनीर डालकर मैश कर लें.
- इसके बाद एक कड़ाही या पैन में 2 टेबलस्पून तेल डालकर गर्म करें.
- तेल के गर्म होने पर राई डालकर तड़काएं/चटकाएं. इसके बाद इसमें मैश किए हुए आलू का मसाला डाल दें.
- मिक्चर को अच्छी तरह चलाते रहें और ऊपर से उसमें गरम मसाला, चाट मसाला, लाल मिर्च, नमक और सॉस डालकर मिला लें.
- 3-4 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें और कड़ाही उतारकर रख दें.
चीला बनाने की विधि :
- एक मग या गहरे बर्तन में 2 चम्मच बेसन डालें. साथ ही इसमें एक चुटकी लाल मिर्च, चुटकीभर नमक और थोड़ा-सा पानी डालकर चलाए ताकी गांठ न पड़े. घोल इतना रखना है कि चीला न ज्यादा पतला बने और न ही ज्यादा मोटा.
- गैस पर तवा रखें उसमें थोड़ा-सा तेल डालकर गर्म होने दें.
- उसके ऊपर घोला हुआ बेसन मग की मदद से चारों तरफ फैलाते हुए डालें, फिर उपर तेल डालकर पकने के लिए छोड़ दें.
- फिर चीले को पलटकर दूसरी तरफ से भी पका लें.
- अब एक प्लेट में चीले को उतारें और इसके बीच में 2 बड़ा चम्मच स्टफिंग रखकर फैला लें. यह आधे हिस्से में होनी चाहिए.
- इसके बाद चीले को बीच से मोड़ दें.
- लीजिए तैयार हो गया बेसन का अनोखा चीला. इसी तरीके से बाकी घोल से चीले तैयार कर लें.
- बेसन के चीले का बढ़िया स्वाद चाहिए तो इन्हें चटनी या सॉस के साथ खाएं-खिलाएं.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
बेसन का अनोखा चीला एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4 उबली आलू और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
बेसन का अनोखा चीला बनाने के लिए सबसे पहले 4 उबली आलू तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
बेसन का अनोखा चीला बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह बेसन का अनोखा चीला रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
बेसन का अनोखा चीला बनाने के लिए 4 उबली आलू के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, बेसन का अनोखा चीला को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
बेसन का अनोखा चीला का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
बेसन का अनोखा चीला एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT