स्नैक्स स्पेशल में ऐसे बनाइए मशरूम कटलेट

स्नैक्स स्पेशल में ऐसे बनाइए मशरूम कटलेट

कटलेट स्नैक्स के लिए बढ़िया डिश हो सकती है. मशरूम कटलेट टेस्टी-हेल्दी होने के साथ ही कम समय में बन जाते हैं. इसे बनाने के लिए मशरूम को उबाल लिया जाता है फिर आलू और कुछ मसाले डालकर इन्हें तैयार किय

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 400 ग्राम मशरूम
  • 1 1/2 कप ब्रेड क्रम्ब्स
  • 1/2 टीस्पून हल्दी
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 2-3 कलियां लहसुन
  • 4 आलू
  • 1 कप तेल कटलेट फ्राई करने के लिए
  • 1 मुट्ठी धनियापत्ती
  • 2 एग वाइट
  • 1/2 टीस्पून गरम मसाला
  • 2-3 हरी मिर्च
  • 1/2 प्याज
  • स्वादानुसार नमक, पैन, प्रेशर कूकर, सॉस पैन, कड़ाही

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- Mushroom Cutlet बनाने के लिए सबसे पहले धनियापत्ती, मिर्च, प्याज और लहसुन का बारीक काट लें और अलग-अलग बर्तन में रख लें. सब्जियां धोकर ही इस्तेमाल करें.
- आलू के बीच में चीरा लगाकर एक कप पानी के साथ कूकर में डालकर 2 सीटी लगाकर उबाल लें. ठंडा होने के बाद छिलका उतार लें.
- सीटी लगने के बाद प्रेशर खत्म होने दें.
- एक सॉस पैन में 2 कप पानी और मशरूम डालकर 10 मिनट तक उबाल लें
- मशरूम का पानी छान लें और ठंडा होने पर छोटे टुकड़ों में काट लें.
- मीडियम में 2 चम्मच तेल डालकर गर्म करें. तेल के गर्म होते ही इसमें प्याज डालकर 4-5 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
- इसके बाद इसमें मशरूम डालकर पानी सूखने तक पकाएं. आंच बंद कर दें.
- एक गहरे बर्तन में आलू मैश कर लें. इसमें मशरूम, धनियापत्ती, हरी मिर्च, लहसुन, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें. मशरूम का मसाला तैयार है.
- एक प्लेट ब्रद क्रम्ब्स फैला लें.
- एक दूसरी कटोरी में एग वाइट डालकर रखें.
- कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- मशरूम मसाले से एक छोटा हिस्सा लेकर पहले गोल करें फिर चिपटाकर कटलेट जैसा आकार दे दें. पूरे मसाले ऐसी कटलेट तैयार कर लें.
- अब एक कटलेट लें और इसे पहले एग वाइट में डिप करें फिर ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह लपेटकर गर्म तेल में डाल दें.
- पलटकर दोनों तरफ फ्राई कर लें. तैयर कटलेट को प्लेट पर निकाल लें.
- इसी तरीके से बाकी के कटलेट फ्राई कर लें.
- तैयार मशरूम कटलेट को टोमैटो सॉस और मेयोनीज के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (2 ratings)
4.5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

स्नैक्स स्पेशल में ऐसे बनाइए मशरूम कटलेट एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 400 ग्राम मशरूम और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes