• X

    चने का साग

    चने का साग चने के हरे पत्तों से बनाया जाता है. ये एक पंजाबी डिश है. सर्दियों में मक्के या बाजरे की रोटी के साथ इसे खाएं और लुत्फ उठाएं.

    एक नज़र

    • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
    • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
    • समय : 30 मिनट से 1 घंटा
    • मील टाइप : वेज

    आवश्यक सामग्री

      - चने का साग- 250 ग्राम
      - मक्का या बाजरे का आटा- 2 टेबल स्पून
      - हरी मिर्च- 3
      - एक छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
      - टमाटर- 2
      - एक टेबल स्पून तेल या घी
      - चुटकी भर हींग
      - आधा छोटी चम्मच जीरा
      - स्वादानुसार नमक
      - 1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च
      - 1/4 छोटी चम्मच गरम मसाला

    विधि

    - चने के साग से मुलायम पत्तों को तोड़ कर अलग कर लीजिए.
    - पत्तों को साफ पानी से अच्छे से धोकर उसका पानी निकाल दें. इन पत्तों को अब काट लें.
    - हरी मिर्च, अदरक और टमाटर को को बारीक काट लें.
    - अब कटे हुए साग को उबालने के लिए गैस पर चढ़ा दें. पत्ते मुलायम होने पर मक्के या बाजरे के आटे को एक कप पानी में घोलिये और साग में डालकर चलाते रहें. - इसमें नमक और लाल मिर्च भी मिला दें.
    - उबाल आने के बाद सब्जी को धीमी आंच पर 8-10 मिनट तक पकाएं.
    - अब किसी छोटी कढ़ाई में घी या तेल गर्म कर लें. गर्म घी में हींग, जीरा डालकर तड़का लगाएं, हरी मिर्च, अदरक और टमाटर डालकर मसाले को भूनें. टमाटर के नरम होने तक पकाइएं और इस मसाले को पके हुए साग में मिला दें. सब्जी में गरम मसाला डालकर मिलाएं.
    - अब चने का साग बनकर तैयार तैयार है. इस साग को मक्के की रोटी या बाजरा की रोटी के साथ खाया जा सकता है.
    क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
    177


    अपने दोस्‍त के साथ साझा करें
    2
    टैग्स
Good 38
Poor 6

Advertisment

ज़ायके का सबसे बड़ा अड्डा

पकवान गली में आपका स्‍वागत है!

आप हर वक्‍त खाने-खिलाने का ढूंढते हैं बहाना तो ये है आपका परमानेंट ठिकाना. कुछ खाना है, कुछ बनाना है और सबको दिखाना भी है, लेकिन अभी तक आपके हुनर और शौक को नहीं मिल पाया है कोई मुफीद पता तो आपकी मंजिल का नाम है पकवान गली.


ज़ायका ही आपकी जिंदगी है तो हमसे साझा करें अपनी रेसिपी, कुकिंग टिप्‍स, किसी रेस्‍टोरेंट या रोड साइड ढाबे का रिव्‍यू.

रेसिपी फाइंडर

या
कुछ मीठा हो जाए