अंगूर-ककड़ी की सब्जी
रोजाना एक सी सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो ट्राई कीजिए अंगूर-ककड़ी की खट्टी-मीठी सब्जी. इसे खासतौर पर देश के मालवा क्षेत्र में बनाया जाता है...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- 250 ग्राम ताजे अंगूर
- 150 ग्राम ताजी लंबी ककड़ी
- 50 ग्राम मावा
- 50 ग्राम मूंगफली के दाने बारीक पिसे हुए
- 50 ग्राम साबुत काजू
- 1 चम्मच लाल मिर्च पिसी हुई, आधा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1 छोटा चम्मच सौंफ
- 1 कप पानी, चुटकीभर हींग, आधा चम्मच राई, आधा चम्मच जीरा, नमक स्वादानुसार, पकाने के लिए तेल
विधि
- ककड़ी को लंबे-लंबे टुकड़ों में काट लें.
- मावे को हाथ से मसलकर बारीक कर लें.
- एक कड़ाही में तेल गरम करके राई-जीरे व सौंफ-हींग का छौंक लगाकर ककड़ी के टुकड़े डाल दें.
- गैस पर धीमी आंच करके कड़ाही को ढक दें.
- 2-3 मिनट पकने के बाद उसमें अंगूर डालें दें.
- अब मसाला डालकर चलाएं.
- फिर मावा , पिसी मूंगफली और काजू डालने के बाद पानी डालकर ढक दें.
- ककड़ी और अंगूर दोनों अच्छी तरह पकने के बाद आंच बंद कर दें.
- तैयार है आपकी अंगूर-ककड़ी की मालवी सब्जी.
- इसे रोटी और चावल के साथ खाएं.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
अंगूर-ककड़ी की सब्जी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम ताजे अंगूर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
अंगूर-ककड़ी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले 250 ग्राम ताजे अंगूर तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
अंगूर-ककड़ी की सब्जी बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह अंगूर-ककड़ी की सब्जी रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
अंगूर-ककड़ी की सब्जी बनाने के लिए 250 ग्राम ताजे अंगूर के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, अंगूर-ककड़ी की सब्जी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
अंगूर-ककड़ी की सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
अंगूर-ककड़ी की सब्जी एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT