स्वीट डिश के लिए ऐसे बनाइए रवा केसरी, जानिए विधि

स्वीट डिश के लिए ऐसे बनाइए रवा केसरी, जानिए विधि

रवा केसरी एक तरह का मीठा पकवान है. इसे दक्षिण भारत में स्वीट डिश के रूप में काफी पसंद किया जाता है. हलवा और इसमें बस फर्क इतना है कि रवा केसरी को चाशनी में पकाया जाता है जबकि हलवा में चीनी डालकर ही पक

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप सूजी या रवा, पांच बड़ा चम्मच घी, एक कप चीनी, चुटकीभर खाने वाला पीला रंग, दो कप पानी, चुटकीभर केसर, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर, एक चौथाई कप कटे ड्राई फ्रूट्स (बादाम, काजू, किशमिश, पिस्ता आदि)
  • 4-5 काजू

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- मीडियम आंच में एक भारी तले वाली कड़ाही में घी डालकर गरम करें.
- जब तक घी पिघले, तब तक दूसरी ओर एक दूसरे बर्तन में पानी और चीनी डालकर मीडियम आंच पर रख दें.
- केसर के धागे अलग कर लें हल्के कूट लें और इनको भी तैयार हो रही चाशनी में डाल दें.
- उधर घी के गरम होते ही सूजी डालकर भूनें.
- सूजी को कड़छी से लगातार चलाएं और इसी दौरान ड्राई फ्रूट्स और खाने वाला रंग भी डाल दें.
- चाशनी वाले बर्तन पर भी ध्यान देते रहें और उबाल आने के साथ ही गैस बंद कर दें.
- करीब 10 मिनट तक कम आंच पर सूजी भूनें और हल्का सुनहरा होते ही इसे चाशनी में मिला दें.
- अब जल्दी से कड़छी को सूजी व चाशनी के मिश्रण में चलाते रहें. ऐसा तब तक करना है, जब तक मिश्रण थोड़ा गाढ़ा होकर कड़ाही या पैन से हटने न लगे.
- अब कड़ाही को टाइट ढक दें और आंच बंद कर दें.
- रवा केसरी को भाप में कुछ देर के लिए पकने दें.
- तैयार है रवा केसरी. काजू से गार्निश कर गर्मागरम सर्व करें और खाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (1 ratings)
5 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

स्वीट डिश के लिए ऐसे बनाइए रवा केसरी, जानिए विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप सूजी या रवा, पांच बड़ा चम्मच घी, एक कप चीनी, चुटकीभर खाने वाला पीला रंग, दो कप पानी, चुटकीभर केसर, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर, एक चौथाई कप कटे ड्राई फ्रूट्स (बादाम, काजू, किशमिश, पिस्ता आदि) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes