त्योहार पर मीठे में ऐसे बनाइए गुलाब जामुन
अगर आपको खाने के बाद मीठा खाना पसंद है तो अब बनाइए गर्मागर्म गुलाब जामुन. अगर आपको लगता है कि इसे घर पर बनाना आसान नहीं है तो ये पढ़ लीजिए.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- गुलाब जामुन बनाने के लिए, मावा (100 ग्राम)
- 1 टेबलस्पून मैदा
- 1/4 टीस्पून बेकिंग सोडा, घी जरूरत के अनुसार, चाशनी के लिए, दो कप चीनी, दो बड़े चम्मच दूध थोड़ा पानी मिला हुआ, चार हरी इलायची पिसी हुई, दो कप पानी
विधि
- अब मावे में बेकिंग सोडा और मैदा मिलाकर गूंदें, इसे न तो ज्यादा सख्त हो और न ही बहुत नर्म. ध्यान रहे मावा-मैदा सूखा नहीं रहना चाहिए. यदि सूखा लग रहा है तो हथेलियों को पानी से गीला करके उसे फिर गूंद लें.
- जब मावा-मैदा का मिश्रण अच्छी तरह गुंद कर तैयार हो जाए, तो इसको बराबर के छोटे बॉल्स में बांट लें.
- अब गैस पर एक कड़ाही में घी गर्म करें. इसमें ब्रेड का एक टुकड़ा डालकर फ्राई कर लें. जब ब्रेड घी में ऊपर आ जाए, तो आंच धीमी करके घी में गुलाब जामुन बॉल्स डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें.
- जब घी ठंडा होने लगे तो कड़ाही में बॉल्स डालने से पहले आंच तेज कर घी गरम करें और फिर गैस धीमी करके गुलाब जामुन सेंक लें. इन्हें सेंक कर एक प्लेट में निकाल कर रखें.
अब बनाएं चाशनी:
- चाशनी के लिए एक बर्तन में चीनी और पानी डालकर गैस पर धीमी आंच में रख दें और चीनी के घुलने तक इसे एक बड़ी चम्मच की मदद से चलाते रहें.
- जब चीनी घुल जाए, तो आंच तेज कर चाशनी को उबालें.
- अब चाशनी में दूध मिलाकर उसे तेज आंच पर ही उबलने दें.
- चाशनी को थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं. एक चम्मच में चाशनी लेकर उसे उंगली से चिपका कर देखें. यदि एक तार बनने लगे तो गैस बंद कर दें. वरना थोड़ा और पकाएं और फिर चेक करें.
- इसके बाद चाशनी को एक छलनी से छानकर फिर से गैस पर रख दें और इसमें पिसी हुई इलायची मिलाकर एक मिनट तक और पकाएं.
- गैस बंद कर दें और इस तैयार चाशनी में गुलाब जामुन डाल दें. आधे घंटे में गुलाब जामुन चाशनी को अच्छी तरह सोख लेंगे.
- तैयार हैं स्वादिष्ट गुलाब जामुन. कटोरियों में रख कर खाएं और खिलाएं.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
त्योहार पर मीठे में ऐसे बनाइए गुलाब जामुन एक लोकप्रिय वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे गुलाब जामुन बनाने के लिए, मावा (100 ग्राम) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
त्योहार पर मीठे में ऐसे बनाइए गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले गुलाब जामुन बनाने के लिए, मावा (100 ग्राम) तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
त्योहार पर मीठे में ऐसे बनाइए गुलाब जामुन बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह त्योहार पर मीठे में ऐसे बनाइए गुलाब जामुन रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
त्योहार पर मीठे में ऐसे बनाइए गुलाब जामुन बनाने के लिए गुलाब जामुन बनाने के लिए, मावा (100 ग्राम) के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, त्योहार पर मीठे में ऐसे बनाइए गुलाब जामुन को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
त्योहार पर मीठे में ऐसे बनाइए गुलाब जामुन का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
त्योहार पर मीठे में ऐसे बनाइए गुलाब जामुन एक लोकप्रिय इंडियन,डिजर्ट वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT