मावा जलेबी
मावा की जलेबी मध्य प्रदेश की एक मशहूर मिठाई है. खाने में बेहद स्वादिष्ट यह मिठाई आप भी घर में बना सकते हैं. जानें क्या है तरीका.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- एक कप मावा, कद्दूकस, एक चौथाई कप मैदा, डेढ़ कप चीनी
- 20-25 धागे केसर के, घी, तलने के लिए, आवश्यकतानुसार पानी, आवश्यकतानुसार दूध, चुटकी भर इलायची पाउडर
विधि
- एक बाउल में मैदा लें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर घोल बनाएं.
- इसे अच्छी तरह मिक्स करें ताकि गांठें बीच में न रहें. आपको यह भी देखना है कि घोल ज्यादा पतला न हो. इसे ज्यादा गाढ़ा भी नहीं होना चाहिए. अंदाज से देखें तो आपको मैदा की मात्रा के बराबर पानी ही चाहिए होगा.
- इस मिश्रण को 4-5 मिनट तक अच्छी तरह फेंट कर करीब 1 घंटे के लिए रख दें.
- अब एक बाउल में मावा लें और इसमें इलायची पाउडर व 2-3 चम्मच दूध डालकर हाथों से अच्छी तरह मसल कर नरम कर लें और फिर इसे भी 1 घंटे के लिए ढक कर रख दें.
- निश्चित समय के बाद मावा और मैदा दोनों को मिला लें और इस मिश्रण को एकसार यानी अच्छी तरह मिक्स होने तक मसलें.
- आपकी जलेबी के लिए मिश्रण तैयार है.
चाशनी बनाएं
- केसर को 1 चम्मच पानी में भिगो दें ताकि वह अपना रंग छोड़ दे.
- गैस पर एक कड़ाही में चीनी व 2 बड़े चम्मच पानी मिलाएं और चीनी घुलने के बाद 2-3 मिनट तक पकाएं.
- चाशनी सही बनी है या नहीं यह देखने के लिए इसकी एक बूंद किसी बर्तन पर गिरा दें और फिर अंगूठे और उंगली के बीच चिपका कर देखें. अगर वो शहद की तरह चिपकती है तो मतलब है कि चाशनी तैयार है.
- इसमें केसर वाला पानी डाल कर गैस बंद कर दें.
जलेबी बनाने के लिए
- मध्यम आंच पर किसी मोटे तले की चौड़ी कड़ाही में घी गर्म करें.
अब एक पॉलिथिन कोन (यह आपको बना-बनाया भी मिल जाएगा या फिर किसी साफ पॉलिथीन से इसे बना सकते हैं) में थोड़ा-सा मिश्रण डाल दें और इसके नुकीले हिस्से को हल्का सा काट दें.
- घोल डालने में आसानी हो, इसके लिए कोन को किसी गिलास में खोल कर रखें और फिर चम्मच से इसमें मिश्रण डालें.
- अब कोन को ऊपर से पकड़ कर गरम हुए घी में गोल-गोल जलेबी बनाएं और गोल्डन ब्राउन (सुनहरा भूरा) होने तक धीमी आंच पर पकाएं.
- सारे मिश्रण से जलेबी तलने के बाद उन्हें 2-3 मिनट के लिए चाशनी में डुबो दें और फिर निकाल कर गरमागरम सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मावा जलेबी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप मावा, कद्दूकस, एक चौथाई कप मैदा, डेढ़ कप चीनी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
मावा जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले एक कप मावा, कद्दूकस, एक चौथाई कप मैदा, डेढ़ कप चीनी तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
मावा जलेबी बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह मावा जलेबी रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
मावा जलेबी बनाने के लिए एक कप मावा, कद्दूकस, एक चौथाई कप मैदा, डेढ़ कप चीनी के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, मावा जलेबी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
मावा जलेबी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
मावा जलेबी एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT