ऐसा-वैसा नहीं, ये है रबड़ी पराठा, जानिए बनाने का तरीका

ऐसा-वैसा नहीं, ये है रबड़ी पराठा, जानिए बनाने का तरीका

आज तक आपने बहुत सारे पराठे बनाए और खाए होंगे. पर क्या कभी रबड़ी पराठा खाया या बनाया है. अगर नहीं तो यहां जानिए रबड़ी पराठा बनाने की विधि. इसके भरावन के लिए पहले रबड़ी बनाई जाती है इसके बाद इस रबड़ी को

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 500 ग्राम गेहूं का आटा, एक लीटर दूध
  • 500 ग्राम चीनी, आधा छोटा चम्मच इलायची का पाउडर
  • 10 बादाम (बारीक कटे हुए)
  • 5 से 7 केसर के धागे
  • 10 पिस्ता (बारीक कटे हुए)
  • 10 काजू (बारीक कटे हुए), एक छोटा कटोरी नारियल बूरा, आधा लीटर घी, पानी

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 4 - 6
- सबसे पहले धीमी आंच में एक कड़ाही दूध डालकर उबलने के लिए रखें.
- जब दूध में उबाल आने लगे तो कड़छी से चलाते हुए गाढ़ा होने तक चलाते हुए पकाएं.
- जब दूध की मात्रा 1/3 रह जाए, तब इसमें चीनी डाल दें.
- इसके बाद इसमें इलायची पाउडर, बादाम , पिस्ता, काजू और केसर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- जब दूध में मलाई की गुठलियां पड़ जाएं तो आंच बंद कर दें.
- तैयार रबड़ी को एक बर्तन में निकाल लें और ठंडा होने के बाद फ्रिज में रख दें.
- अब एक दूसरी कड़ाही में घी डालकर गरम होने के लिए रखें.
- जब तक घी गरम हो रहा है तब तक आटा गूंद लीजिए.
- फ्रिज से रबड़ी निकाल लें.
- अब आटे की लोई लेकर एक रोटी बेल लें. फिर दूसरी लोई से रोटी बेल लें.
- अब पहली रोटी पर 2-3 चम्मच रबड़ी डालकर फैलाएं. फिर इस पर दूसरी रोटी रखें और किनारों को मोड़ते हुए पराठा पैक कर लें. आप चाहें तो गुझिया कटर से भी पराठे के किनारों को काट सकते हैं. ध्यान रखें कि रबड़ी पतली नहीं होना चाहिए.
- तैयार पराठे को तेल में डालकर तल लें.
- जब तक पराठा सिंक रहा है तब तक दूसरा पराठा तैयार कर लें.
- पराठे को पलटकर दूसरी तरफ तल लें.
- तैयार पराठे को प्लेट पर निकालें और बीच से काटकर सर्व करें व खुद भी खाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (2 ratings)
4.5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसा-वैसा नहीं, ये है रबड़ी पराठा, जानिए बनाने का तरीका एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम गेहूं का आटा, एक लीटर दूध और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes