• X

    करवा चौथ स्पेशल: ऐसे बनाइए मीठी मठरी

    27 अक्टूबर को है करवा चौथ का त्योहार. हर सुहागिन महिलाएं करवा चौ‍थ पर अपने अखंड सुहाग के लिए व्रत रखती हैं. इस दौरान मीठी और फीकी मठरियां खूब बनाई जाती हैं.

    एक नज़र

    • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
    • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
    • समय : 15 से 30 मिनट
    • मील टाइप : वेज

    आवश्यक सामग्री

      मैदा गूंदने के लिए:
      दो कप मैदा
      तीन बड़ा चम्मच सूजी
      चुटकीभर नमक
      आधा कप घी
      एक कप गुनगुना पानी
      तेल तलने के लिए

      चाशनी बनाने के लिए
      डेढ़ कप चीनी
      एक कप पानी
      एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर

    सजावट के लिए

    पिस्ता 8-10 (बारीक कटे हुए)
    - सबसे पहले एक कटोरी में मैदा, नमक और घी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
    - अब इसमें धीरे-धीरे कर पानी डालते हुए आटा गूंदें और कुछ देर के लिए ढककर रख दें.
    - तय समय के बाद आटे से लोइयां बनाकर इन्हें गोलाकार में बेल लें.
    - सभी मठरियों पर चाकू से छोटे-छोटे छेद कर दें ताकि ये पूरियों की तरह न फूल जाएं.


    - मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
    - तेल के गरम होते ही आंच धीमी कर एक-एक कर इन्हें सुनहरा होने तक दोनों तरफ से तल लें.
    - इसी बीच तेज आंच में एक पैन में चीनी और पानी डालकर चाशनी बनाने के लिए रखें.
    - चाशनी में इलायची पाउडर भी मिलाएं. एक उबाल आने पर आंच धीमी कर दें.
    - जैसे ही दो तार की चाशनी बनकर तैयार हो जाए आंच बंद कर दें.
    - अब सभी मठरियों को कुछ सेकेंड्स के लिए चाशनी में डालकर निकाल लें.
    - तैयार है मीठी मठरी. पिस्ते से गार्निश कर सर्व करें.
    क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?


    अपने दोस्‍त के साथ साझा करें
    टैग्स
Good 1
Poor 0

Advertisment

ज़ायके का सबसे बड़ा अड्डा

पकवान गली में आपका स्‍वागत है!

आप हर वक्‍त खाने-खिलाने का ढूंढते हैं बहाना तो ये है आपका परमानेंट ठिकाना. कुछ खाना है, कुछ बनाना है और सबको दिखाना भी है, लेकिन अभी तक आपके हुनर और शौक को नहीं मिल पाया है कोई मुफीद पता तो आपकी मंजिल का नाम है पकवान गली.


ज़ायका ही आपकी जिंदगी है तो हमसे साझा करें अपनी रेसिपी, कुकिंग टिप्‍स, किसी रेस्‍टोरेंट या रोड साइड ढाबे का रिव्‍यू.

रेसिपी फाइंडर

या
कुछ मीठा हो जाए