आटे का तड़का मसाला डोसा
Back
स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

आटे का तड़का मसाला डोसा

डोसा तो खूब खाते हैं पर क्या कभी तड़का वाला गेहूं के आटे का मसाला डोसा खाया है. यहां जानें इसकी रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप गेहूं का आटा
  • 3/4 कप चावल का आटा
  • 1/4 कप खट्टी छाछ
  • 1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1/2 छोटा चम्मच राई (सरसों के बीज)
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • 8-10 करी पत्ते, टुकड़ों में कटे हुए
  • 1 छोटा चम्मच तेल, डोसा सेंकने के लिए
  • 3 कप पानी, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- एक बड़े कटोरे में गेहूं का आटा, चावल का आटा, खट्टी छाछ, हरी मिर्च और नमक डालें. ऐसे बढ़ाएं डोसे का स्वाद
- इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी पानी (लगभग 3- कप) डालें और पतला घोल बना लें (रवा डोसा के घोल या या छाछ की तरह पतला). घोल में आटे की गांठें न रहें और घोल गाढ़ा न हो इसका ख्याल रखें.पोहे से बनाएं लज़ीज़ डोसा
- एक छोटे से तड़का पैन में मध्यम आंच पर 1 छोटा तेल गरम करें. जब तेल मध्यम गरम हो जाए तब सरसों के बीज, जीरा और करी पत्ते डालें.इस तरह बनाएं बढ़िया सांभर
- जब सरसों के बीज फूटने लगे तब पैन को आंच से हटा दें और घोल के ऊपर तड़का डालें. सिर्फ 20 मिनट में बनाएं डोसा
- घोल को अच्छे से मिला लें.व्रत में भी खा सकते हैं यह डोसा
- अब एक नॉन-स्टिक तवा मध्यम आंच पर गरम करें. तवा गरम है या नहीं परखने के लिए, इसके ऊपर पानी की कुछ बूंदें छिड़के और अगर वे तुरंत सूख जाती है तो तवा गरम है. तवा में आधा छोटा टीस्पून तेल डालें. फिर घोल को चम्मच से अच्छी तरह मिला लें.
- अब इस पर लगभग 1/2 कप जितना घोल 3-4 इंच ऊंचाई से तवा के बीच में से शुरू करके बाहर की ओर डालें. बीच बीच में छोटे छेद रखें और घोल से तवे की पूरी सतह को कवर करने की कोशिश करें. बीच में रखे छेद में से भाप निकल जाएगी और डोसा करारा बनेगा. (सामान्य डोसा की तरह घोल न फैलाएं.) डोसे के पर एक छोटा चम्मच तेल लगा और नीचे की सतह सुनहरे भूरे रंग की होने लगे तक पकाएं. (इसमें लगभग 2-मिनट का समय लगेगा). झटपट बनाएं प्याज डोसा
- डोसे को पलटें और दूसरी तरफ भी सुनहरा भूरा रंग का होने तक (लगभग 1 मिनट के लिए) पकने दें.कैसे बनाएं क्रिस्पी डोसा
- डोसा को एक थाली में निकालें. इसी तरह बाकी के घोल में से भी डोसा बना लें. ( प्रत्येक डोसा बनाने से पहले अच्छी तरह से घोल को मिला लें.)कुट्टू के आटे का डोसा
- गेहूं के आटे का तड़का मसाला डोसा तैयार है इसे गर्मागर्म सांभर या फिर लौकी चने दाल की सब्जी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (136 ratings)
4.1 avg from 136 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आटे का तड़का मसाला डोसा एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 1 कप गेहूं का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes