बची दाल का पराठा बनाने की आसान विधि

बची दाल का पराठा बनाने की आसान विधि

अक्सर खाने में बनाई गई दाल बच जाती है या इसे खाते समय बच्चे मुंह बनाते हैं तो ऐसे में दाल को आटे में मिक्स करके बनाएं स्वादिष्ट दाल के पराठे. 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 3 कप गेहूं का आटा, बची हुई दाल
  • 3 हरी मिर्च बारीक कटी हुईं
  • 1 प्याज बारीक कटा हुआ,  धनियापत्ती बारीक कटी हुई
  • स्वादानुसार नमक, तेल या घी

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- बर्तन में आटा छान लें. इसमें दाल, हरी मिर्च, हरी धनिया, प्याज और नमक डालकर आपस में मिक्स करें.
- अब परांठे के लिए आटा गूंद लें.
- इसके बाद आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं. फिर लोई से गोल या तिकोने (ट्रायएंगल) आकार का पराठा बेलें.
- गैस पर नॉन स्टिक तवा गर्म करें. तवे पर थोड़ा तेल या घी डालकर चिकना करें.
- अब तवे पर पराठा डालकर मध्यम आंच पर सेंकें. पराठे की दूसरी तरफ भी तेल या घी लगाएं और इसे पलटकर सेंक लें.
- जब दोनों तरफ से पराठा सिक जाए तो इसे प्लेट में निकाल लें. इसी तरह सभी पराठे सेंक लें.
- तैयार हैं दाल के पराठे. इन्हें दही, चटनी या अचार के साथ गर्मागर्म परोसें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (94 ratings)
4.2 avg from 94 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बची दाल का पराठा बनाने की आसान विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3 कप गेहूं का आटा, बची हुई दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes