पीनट्स पूरी

पीनट्स पूरी

आपने अब तक मूंगफली भूनकर या तलकर तो कई बार खाई होगी, पर क्या कभी मूंगफली की पूरियां भी बनाई हैं? अगर नहीं तो पकवानगली बता रहा है इसे बनाने का तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप आटा
  • 1 कप कच्ची मूंगफली
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- पीनट्स पूरी बनाने के लिए सबसे पहले धीमी आंच में एक प्रेशर कूकर में मूंगफलियों को एक सीटी में पकाएं.  (आलू चीज पूरी)
- प्रेशर निकल जाने पर मूंगफलियों को मिक्सर में डालकर पेस्ट तैयार कर लें.
- एक बर्तन में आटा, नमक और पानी डालकर अच्छे से गूंदें. (इस तरीके से आप भी बना सकते हैं फूली पूरी)
- एक दूसरे बर्तन में मूंगफली का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर को एकसाथ मिक्स कर लें.
- गूंदे हुए आटे की लोइयां तोड़ें और एक लोई लेकर इसे बेल लें. - रोटी के बीच मूंगफली का पेस्ट भरकर पोटली बनाते हुए इसे दोबारा बेलें. (साबूदाने की पूरी)
- धीमी आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें. (काजू की मीठी पूरी)
- तेल के गर्म होते ही पूरियों को सुनहरा होने तक तल लें और एक प्लेट में निकालकर रख लें. इसी तरह बाकी की सभी पूरियां तल लें.
- पीनट्स पूरी तैयार है. अपनी पसंदीदा चटनी के साथ इसका लुत्फ उठाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.7 (3 ratings)
4.7 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पीनट्स पूरी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes