रहमान को पसंद है पत्नी के हाथ का पालक पनीर

रहमान को पसंद है पत्नी के हाथ का पालक पनीर

संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह  ए.आर. रहमान संगीत के साथ-साथ खाने का भी शौक रखते हैं और अपनी बीवी के हाथ का खाना उन्हें बहुत पसंद है खासकर पालक पनीर.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 500 ग्राम पालक
  • 250 ग्राम पनीर, एक प्याज कटा हुआ (चाहें तो इसे कद्दूकस कर लें), दो टमाटर कटे हुए (टमाटर पीसकर प्यूरी बना सकते हैं)
  • 2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 2 साबुत लाल मिर्च, आधा छोटा चम्मच जीरा, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर, एक टुकड़ा दालचीनी
  • स्वादानुसार नमक, तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- पालक को साफ करके धो लें और कूकर में एक सीटी आने तक उबालें.
- इसके बाद पालक का पानी निकालकर मिक्सर में पीस कर पेस्ट तैयार कर लें.
- पनीर के चौकोर पीस काट लें.
- अब कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा, साबुत लाल मिर्च और दालचीनी डालकर भूनें.
- फिर कटा या पिसा हुआ प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से फ्राई करें. जब प्याज सुनहरा होने लगे तो टमाटर, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर पकाएं.
- उसके बाद ग्रेवी में पिसी पालक डालकर 10 से 15 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं. आवश्यकता हो तो आधा कप पानी मिलाएं.
- जब पालक पक जाए तो उसमें पनीर के टुकड़ें डालकर मिक्स करें और 2 मिनट तक पकने दें.
- अब गैस बंद कर दें और गर्मागर्म रोटियों के साथ पालक पनीर का लुत्फ उठाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (53 ratings)
4.2 avg from 53 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

रहमान को पसंद है पत्नी के हाथ का पालक पनीर एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम पालक और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes