ये हैं टेस्टी और क्रिस्पी भटूरे बनाने के टिप्स

ये हैं टेस्टी और क्रिस्पी भटूरे बनाने के टिप्स

अक्सर आप घर में भटूरे बनाते हैं पर इनमें वैसा कुरकुरापन और स्वाद नहीं आता जैसा बाजार में मिलता है. साथ ही ये फूलते भी नहीं हैं. तो अब जब भी अगली बार भटूरे बनाएं ये टिप्स जरूर अपनाएं...

ADVERTISEMENT

🍳 सुझाव

- भटूरे बनाते वक्त मैदा में रवा मिला लें. इससे बेलने में आसानी होगी. गुंदा हुआ आटा अगर खट्टा हो जाए तो...
- भटूरे को बहुत ज्यादा पतला या बहुत ज्यादा मोटा न बेलें. लगभग 3-4 मिमी मोटाई इसके लिए बेस्ट है. (रोटी से थोड़ा मोटा).
- ध्यान रहे कि तेल बहुत ज्यादा गर्म न हो नहीं तो भटूरा तेल में डालने के बाद तुरंत ही गहरे भूरे रंग के हो जाएंगे.
- वैसे तो भटूरे पूरी के जैसे ही बनते है, लेकिन दोनों में काफी फर्क होता है. भटूरे मैदे से बनते हैं और इसके आटे को फरमेंट किया जाता है जिससे यह पूरी की तुलना में बहुत ही मुलायम बनते हैं. आप भी बना सकते हैं गोलगप्पे का खट्टा-मीठा पानी
- भटूरे गरम-गरम ही अच्छे लगते हैं. ठंडा होने पर यह कड़क और सख्त हो जाते हैं.
- आप भटूरों को रेफ्रीजिरेटर में 2-3 दिन तक रख सकते हैं. बाद में माइक्रोवेव में गरम करके खा सकते हैं. अगर दोबारा तलेंगे तो इनमें तेल भर जाएगा. इसलिए बेहतर होगा माइक्रोवेव में गरम कर लें. सही रसमलाई बनाने का ये है परफेक्ट तरीका
- अगर आपने मैदे में दही, बेकिंग सोडा, सूजी और नमक ही डाला है तो इसे 2-3 घंटे के लिए ढककर रखना होगा.
- जबकि मैदे में यीस्ट और सोडा वॉटर डालने से एक घंटे में भटूरे का आटा तैयार हो जाएगा.
- भटूरे फुलाने के लिए आप इनो का भी इस्तेमाल मैदे में कर सकते हैं. अंडे के छिलके के ये फायदे चौंका देंगे आपको
- ब्रेड भटूरा बनाने के लिए ब्रेड के साइड को निकालकर इसका चूरा मैदे में मिलाएं.
- पनीर और आलू के भटूरे बनाने से पहले दोनों को अच्छी तरह कद्दूकस कर लें. साथ इसके लिए नरम पनीर और अच्छी तरह उबले आलू ही इस्तेमाल में लें. ऐसे बनेंगे आपके छोले भी ज्यादा टेस्टी
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (119 ratings)
4 avg from 119 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ये हैं टेस्टी और क्रिस्पी भटूरे बनाने के टिप्स एक लोकप्रिय कुकिंग टिप्‍स रेसिपी है, जिसे ये हैं टेस्टी और क्रिस्पी भटूरे बनाने के टिप्स और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes