ऐसे बनाइए पंजाबी अंदाज में मीठी लस्सी

ऐसे बनाइए पंजाबी अंदाज में मीठी लस्सी

पंजाबी लस्सी का स्वाद देश में ही नहीं पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है. हेल्थ का ध्यान रखते हुए आप लस्सी में चीनी कम रखें. इसे पीते ही मानो ताजगी सी आ जाती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • दो कप दही, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर, आधा कप ठंडा दूध, तीन चम्मच मलाई (क्रीम), आधा कप चीनी, बर्फ के पांच-छह टुकड़े

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक बर्तन में दही और चीनी डालकर अच्छी तरह से फेंट लें.
- अब दही में बर्फ के टुकड़े मिलाकर एक बार फिर से मिक्स कर लें.
- इसके बाद दही में दूध और इलायची पाउडर मिलाकर दोबारा फेंटें.
- तैयार है पंजाबी लस्सी. इसे गिलास में एक धार बनाकर डालें.
- लस्सी में ऊपर से एक-एक चम्मच मलाई डालकर ठंडी-ठंडी सर्व करें.

नोट:
- आप इसे बारीक कटे पिस्ते से गार्निश कर भी सर्व कर सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (723 ratings)
4.4 avg from 723 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए पंजाबी अंदाज में मीठी लस्सी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे दो कप दही, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर, आधा कप ठंडा दूध, तीन चम्मच मलाई (क्रीम), आधा कप चीनी, बर्फ के पांच-छह टुकड़े और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes