वेजिटेबल फ्राइड नूडल्स
Back
किड्स कॉर्नर वेज,पार्टी

वेजिटेबल फ्राइड नूडल्स

नूडल्स, हनी चिली पोटैटो, मंचूरियन तो सभी बड़े चाव से खाते-खिलाते हैं. अगर आप भी अपने नूडल्स में रेस्टोरेंट जैसा ही स्वाद चाहते हैं तो बनाएं कुछ इस तरह...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 पैकेट नूडल्स
  • 40 ग्राम शिमला मिर्च (टुकड़ों में कटी हुई)
  • 80 ग्राम पत्ता गोभी
  • 50 ग्राम प्याज के लच्‍छे
  • 50 ग्राम बीन्स
  • 1 बड़ा चम्मच सोया सॉस
  • 1 बड़ा चम्मच चिली सॉस
  • 1 छोटा चम्मच विनेगर, नमक स्वादानुसार, चुटकीभर काली मिर्च पाउडर, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
नूडल्स बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में पानी डालकर नूडल्स उबाल लें. जरा सा तेल भी डाल देंगे तो ये आपस में चिपकेंगे नहीं.
- नूडल्स पर ठंडा पानी डालकर भी इसे 1 से 2 बार धो लें इससे इनकी चिपचिपाहट चली जाएगी. (मैगी नूडल्स स्प्रिंग रोल)
- मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रखें. (नूडल्स पकौड़ा)
- तेल के गर्म होते ही लहसुन, प्याज, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी और बीन्स डालकर कड़छी से चलाते हुए हल्का सा भून लें. (चाइनीज फूड के दीवाने हैं शाहिद कपूर)
- जैसे ही प्याज हल्का सा भुन जाए इसमें नूडल्स मिला दें.
- अब सोया सॉस, चिली सॉस, विनेगर, नमक, काली मिर्च पाउडर डालकर 2 से 3 मिनट तक अच्छी तरह से मिक्स कर लें. (चिली गार्लिक नूडल्स)
- तय समय के बाद आंच बंद कर दें. वेजिटेबल फ्राइड नूडल्स तैयार है. टोमैटो केचप के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

वीडियो में देखें नूडल्स उबालने का बेस्ट तरीका...
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (181 ratings)
3.7 avg from 181 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

वेजिटेबल फ्राइड नूडल्स एक लोकप्रिय वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे 1 पैकेट नूडल्स और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह चाइनीज़ खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes