चटपटा पालक चना
चटपटा पालक चना बनाने में बहूत ही आसान है. यह सब्जी सेहत के लिए अच्छी और टेस्ट में भी लाजवाब है. जानें इसकी रेसिपी...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 500 ग्राम पालक, एक कप काबुली चना, एक टमाटर
- 2 हरी मिर्च, लहसुन की 10 कलियां, अदरक का एक इंच टुकड़ा, हरी धनिया पत्तियां, कटी, एक बड़ा चम्मच सब्जी मसाला, एक बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला, आधा चम्मच जीरा
- स्वादानुसार नमक, तेल
विधि
- पालक के डंठल को अलग करके इसे उबाल लें. फिर इसका पानी निकालकर ठंडा करके ग्राइंडर में पीस लें.
- हरी धनिया, लहसुन, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को भी ग्राइंडर में पीसकर बारीक पेस्ट तैयार करें.
- कढ़ाई में तेल डालकर गैस पर गर्म करें. इसमें जीरा डालें.
- जब जीरा तड़कने लगे तो इसमें टमाटर का मिक्सचर पेस्ट डालकर 5 मिनट मध्यम आंच पर पकाएं.
- फिर इसमें धनिया पाउडर, सब्जी मसाला, गरम मसाला डालकर भूनें.
- जब ग्रेवी तेल छोड़कर कड़ाही से चिपकने लगे तो इसमें पिसी पालक डालें और 5 मिनट तक पकाएं.
- अब पालक में उबले काबुली चने और थोड़ा पानी डालें.
- फिर इसमें नमक डालकर 10 मिनट धीमी आंच पर पकाएं.
- तैयार है चटपटा पालक चना. अब इसे इसे गर्मागर्म रोटियों और चावल के साथ सर्व करें.
नोट - यह रेसिपी पकवानगली की यूजर कामिनी उपाध्याय ने भेजी है. आप भी अपनी रेसिपी भेजने के लिए क्लिक करें: www.pakwangali.in/ugc.php
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
चटपटा पालक चना एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम पालक, एक कप काबुली चना, एक टमाटर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
चटपटा पालक चना बनाने के लिए सबसे पहले 500 ग्राम पालक, एक कप काबुली चना, एक टमाटर तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
चटपटा पालक चना बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह चटपटा पालक चना रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
चटपटा पालक चना बनाने के लिए 500 ग्राम पालक, एक कप काबुली चना, एक टमाटर के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, चटपटा पालक चना को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
चटपटा पालक चना का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
चटपटा पालक चना एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT