पंजाबी मलाई मटर

पंजाबी मलाई मटर

पंजाबी मेथी मलाई से मिलता जुलता स्वाद है पंजाबी मलाई मटर का. लेकिन इसे बनाना बहुत आसान है. तो देर मत कीजिए, आज ही डिनर में इस लजीज सब्जी को सर्व करें...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 2 कप मटर, उबले हुए
  • 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 1 कप टमाटर, बारीक कटा हुआ
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 3 बड़ा चम्मच घी
  • 1 कप ताजी मलाई या क्रीम
  • 1 छोटा चम्मच जीरा, एक चुटकी हींग, एक कप दूध
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक बड़ा चम्मच धनिया पत्ती, बारीक कटी हुई

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 4 - 6
- एक कड़ाही में घी डालकर गर्म होने के लिए रखें. इसके बाद इसमें जीरा और हींग डालकर जीरा चटका लें. मटर का निमोना बनाना सीखें...
- फिर इसमें प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें. मेथी मलाई मटर की रेसिपी...
- इसके बाद अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर 10-15 सेकेंड तक भूनें.
- तड़के में टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च, दाल चीनी और धनिया पाउडर डालें. 15 मिनट में बनाएं मलाई-प्याज की सब्जी
- नमक डालकर मसाले को तेल छोड़ने तक पकाएं फिर मलाई और दूध डालकर उबाल आने दें. मलाई पनीर की रेसिपी...
- अब इसमें मटर डालकर धीमी आंच पर 10 मिनट तक ढककर पकाएं. गरम मसाला डालें और मिलाकर आंच बंद कर दें.
- मलाई मटर की सब्जी को धनियापत्ती से गार्निश कर रोटी या पराठे के साथ सर्व करें.  मलाई कोफ्ता की रेसिपी के लिए यहां जाएं...
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (152 ratings)
4.1 avg from 152 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पंजाबी मलाई मटर एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप मटर, उबले हुए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes