मूंगदाल कढ़ी

मूंगदाल कढ़ी

आपने अब तक बेसन की कढ़ी तो कई बार बनाई होगी पर क्या कभी सुना है मूंगदाल कढ़ी के बारे में. अगर नहीं तो जानें इसे बनाने का तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • पकौड़ों के लिए सामग्री, आधा कप बेसन
  • 1 कप छिलके वाली मूंगदाल (भिगोई और पिसी हुई), नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए, कढ़ी का घोल बनाने के लिए
  • 2 कटोरी दही, एक बड़ा चम्मच धुली मूंगदाल का पाउडर, आधा चम्मच हल्दी, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक, पानी जरूरत के अनुसार, तड़के के लिए सामग्री
  • 4 से 5 करी पत्ता
  • 2 से 3 साबुत सूखी लाल मिर्च, चुटकीभर हींग, आधा चम्मच मेथी दाना, घी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- पकौड़े बनाने के लिए एक बर्तन में बेसन, छिलके वाली मूंगदाल का पेस्ट, पानी और नमक डालकर अच्छी तरह से फेंट लें और गाढ़ा घोल तैयार कर लें. (गुजराती कढ़ी)
- मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें. (हरी मटर की कढ़ी)
- तेल के गर्म होते ही बेसन का घोल डालकर सभी पकौड़े तल लें. आंच बंद कर दें और पकौड़ों को एक प्लेट में निकालकर रख लें. (चना दाल कढ़ी)
- अब कढ़ी का घोल बनाने के लिए एक दूसरे बर्तन में दही, धुली मूंगदाल का पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक और पानी मिलाकर अच्छे से फेंट लें. (ऐसे बनेगी कढ़ी ज्यादा टेस्टी)
- अब मीडियम आंच में एक कड़ाही में घी गर्म करें.
- घी के गर्म होते ही मेथी दाना, सूखी लाल मिर्च, हींग और करी पत्ते डालकर भूनें. (व्रत वाली आलू की कढ़ी)
- करी पत्ते के भुनते ही तड़के में दही का घोल डालकर कड़छी से तब तक चलाते रहें जब तक कढ़ी में उबाल न आ जाए.
- उबाल आने के बाद आंच धीमी कर कढ़ी को 10 से 15 मिनट तक खूब खौलाएं. (व्रत में बनाएं मूंगफली की कढ़ी)
- अंत में कढ़ी में पकौड़े डालें और फिर 5 मिनट तक उबालने के बाद आंच बंद कर दें.
- मूंगदाल की कढ़ी तैयार है. चावल के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (2 ratings)
5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मूंगदाल कढ़ी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे पकौड़ों के लिए सामग्री, आधा कप बेसन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes