भरवां हरी मिर्च

भरवां हरी मिर्च

खाने के स्वाद में चारचांद लगा देगा ये भरवां हरी मिर्च का स्वाद. इसे आप एक हफ्ते तक स्टोर कर भी रख सकते हैं. पकवानगली में जानें भरवां हरी मिर्च की रेसिपी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 100 ग्राम हरी मिर्च, दो छोटी चम्मच राई, दो छोटा चम्मच जीरा, दो छोटा चम्मच सौंफ, एक छोटा चम्मच मेथी दाना, एक छोटा चम्मच अमचूर, एक चौथाई छोटा चम्मच हींग, आधी छोटी चम्मच हल्दी, नमक स्वादानुसार, दो बड़ा चम्मच नींबू का रस, तेल तलने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले धीमी आंच में तवा गरम करने के लिए रखें.
- तवे के गरम होते ही मेथी, सौंफ, जीरा और हींग डालकर सूखा ही भून लें. (खाने में जरूर शामिल करें हरी मिर्च)
- भुने मसालों को ठंडाकर मिक्सर जार में पीस लें.
- तैयार पाउडर में अब अमचूर, नमक और हल्दी मिलाएं. (नींबू हरी मिर्च का अचार)
- अब हरी मिर्च को धोकर डंठल अलग कर दें और फिर लंबा चीरा लगाएं. ध्यान रखे कि मिर्च के दो टुकड़े न हो जाए.
- चाकू या चम्मच की मदद से मिर्च के अंदर मसाला भरें. (बेसन की भरवां मिर्च)
- आप चाहें तो मिर्च को लंबा ही रख सकते हैं या फिर इसके दो टुकड़े भी कर सकते हैं.
- मीडियम आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें. (ऐसे ताजी रखें हरी मिर्च)
- तेल के गर्म होते ही मिर्च डालें और हल्के हाथों से कड़छी चलाते हुए भूनें. सात से आठ मिनट तक ढककर पकाएं.
- बीच-बीच में ढक्कन हटा के जरूर देखते रहें. (हरी मिर्च के पकौड़े)
- मिर्च के हल्के गोल्डन ब्राउन होते ही बाकी का बचा मसाला भी डाल दें.
- मसाला भुन जाने के बाद नींबू का रस मिलाएं. 2 मिनट तक और पकाएं और आंच बंद कर दें. (पंजाबी भिन्डी मसाला)
- तैयार है भरवां हरी मिर्च.

नोट:
- मिर्च लंबी और मोटी ही लें क्योंकि यह ज्यादा तीखी नहीं होती हैं और मसाला भरने में भी आसानी होती है.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (21 ratings)
3.9 avg from 21 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

भरवां हरी मिर्च एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 100 ग्राम हरी मिर्च, दो छोटी चम्मच राई, दो छोटा चम्मच जीरा, दो छोटा चम्मच सौंफ, एक छोटा चम्मच मेथी दाना, एक छोटा चम्मच अमचूर, एक चौथाई छोटा चम्मच हींग, आधी छोटी चम्मच हल्दी, नमक स्वादानुसार, दो बड़ा चम्मच नींबू का रस, तेल तलने के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes