स्वीट पोटैटो राइस

स्वीट पोटैटो राइस

स्वीट पोटैटो यानि शकरकंद. सब्जी, चाट और रबड़ी के बाद अब चावल में भी लाएं इसका बेहतरीन स्वाद...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 3 कप पके हुए चावल
  • 2 स्वीट पोटैटो (शकरकंद) उबले और टुकड़ों में कटे हुए
  • 10 कलियां लहसुन की (कद्दूकस की हुई), आधा कप हरी प्याज, आधा कप ब्रोकोली टुकड़ों में कटी हुई 
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक का रस, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 3 बड़ा चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होते ही पैन में लहसुन डालें और सुनहरा होने तक फ्राई लें. (शकरकंद की सब्जी)
- लहसुन के गोल्डन ब्राउन होते ही इसमें शकरकंद, ब्रोकोली डालकर इसे अदरक के जूस, लाल मिर्च पाउडर और नमक के साथ पकाएं. (शकरकंद का हलवा)
- जब शकरकंद सॅाफ्ट हो जाए तब इसमें हरी प्याज डालें और इसे भी 2 मिनट तक फ्राई कर लें. (शकरकंद की पूरी)
- तय समय के बाद पैन में पके हुए चावल डालें और कड़छी से चलाते हुए इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें. (शकरकंद की चाट)
- स्वीट पोटैटो राइस तैयार है. अपनी पसंदीदा चटनी के साथ इसका लुत्फ उठाएं. (शकरकंद-आलू-पनीर के पकौड़े)
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (4 ratings)
3.8 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

स्वीट पोटैटो राइस एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3 कप पके हुए चावल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes