विटामिन A टू  Z सलाद

विटामिन A टू Z सलाद

सलाद में कुछ नया टेस्ट ट्राई करना चाहते हैं तो A टू Z सलाद देगा आपको भरपूर विटामिन. यह 4 मिनट से कम समय में हो जाएगा तैयार.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 सेब
  • 1 चुकंदर
  • 1 गाजर
  • 4-5 सलाद का पत्ता
  • 2 चम्मच शहद
  • 2 चम्मच नींबू का रस
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 चम्मच ऑरिगेनो
  • 1 चौथाई चम्मच काली मिर्च
  • 2 चम्मच भुनी और क्रश की हुई मूंगफली

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले सेब, चुकंदर, गाजर और सलाद पत्ता को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
- अब एक कटोरी में नींबू का रस, शहद, नमक, ऑरिगेनो और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. ताकि नींबू का रस और शहद आपस में मिल जाए.
- अब एक बड़े में कटा हुआ सेब , चुकंदर, गाजर, सलाद पत्ता, मूंगफली डालें.
- फिर इसमें मिक्स किया हुआ शहद-नींबू का रस डालें और अच्छी तरह चम्मच से मिला लें.
- विटामिन Aटू Z सलाद तैयार है.
- इसे सलाद पत्ता और मूंगफली से गार्निश कर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (22 ratings)
4.4 avg from 22 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

विटामिन A टू Z सलाद एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 सेब और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes