बिना ओवन के बनाएं आलू पैटीज

बिना ओवन के बनाएं आलू पैटीज

स्नैक्स में आलू पैटीज खाने को सबका जी ललचाता है, पर हर वक्त मार्केट निकल जाना भी संभव नहीं हो पाता है. पकवानगली में जानें घर पर ही आलू पैटीज बनाने का तरीका.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 300 ग्राम मैदा
  • 8 ब्रेड
  • 3 उबले हुए आलू, कद्दूकस किया हुआ अदरक
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटी हुई धनियापत्ती
  • 3-4 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 4 बड़ा चम्मच टोमैटो सॉस
  • 4 बड़ा चम्मच तीखी चटनी
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 छोटी चम्मच राई
  • 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच अमचूर
  • 1 बड़ा चम्मच गरम मसाला, तेल तलने के लिए, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- आलू पैटीज बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मैदा, नमक, तेल और पानी डालकर अच्छे से गूंद लें.
- मीडियम आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होते ही राई डालें. राई के चटकते ही अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनें. (बची हुई रोटियों से बनाएं दही भल्ले)
- इनके भुनते ही आलू, नमक, धनिया पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिक्स करें और आंच बंद कर दें.
- पैटीज की स्ट्फिंग तैयार है. ऊपर से धनियापत्ती डाल लें. (आलू टोट्स)
- अब गूंदे हुए आटे की लोई लेकर इनके बॉल्स बनाएं और रोटियां बेलें. जितना हो सके रोटी पतली बेलें. (ब्रेड रोल)
- अब रोटी के बीच ब्रेड रखें और ब्रेड पर तीखी चटनी लगाएं. (आलू के बरूले)
- चटनी के ऊपर आलू की स्ट्फिंग रखें.
- अब दूसरी ब्रेड लें और उस पर टोमैटो सॉस लगाते हुए पहले ब्रेड (यानि आलू) के ऊपर रख दें. (ओट्स दही बड़ा)
- अब रोटी को चारों तरफ से फोल्ड करते हुए ब्रेड हो ढक दें.
- दोबारा मीडियम आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें. (मूंग दाल टिक्की)
- तेल के गर्म होते ही तेल में पैटीज डालें और डीप फ्राई करते हुए सुनहरा तल लें.
- इसे एक प्लेट में निकालकर रखें और तिकोना काट लें. (आलू बाकरवड़ी)
- आलू पैटीज तैयार है. टोमैटो केचप के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (30 ratings)
3.9 avg from 30 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बिना ओवन के बनाएं आलू पैटीज एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 300 ग्राम मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes