ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- आधा कप उड़द दाल (रातभर भिगी हुई)
- 1 कप ओट्स
- 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 अदरक का टुकड़ा
- 1 चम्मच सौंफ( दरदरी पिसी हुई ), चुटकीभर हींग
- 2 कप छाछ
- 2 कप दही (फेंटा हुआ), नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार
विधि
- उड़द दाल को मिक्सर में पीसकर महीन पेस्ट बना लें. (बचे हुए चावल का दही बड़ा)
- अब उड़द दाल पेस्ट में थोड़ा ओट्स का सूखा पाउडर, हरी मिर्च, अदरक, सौंफ, नमक और हींग डालकर फेंट लें.
- मीडियम आंच में एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लें और तैयार मिश्रण से बड़े-बड़े आकार के बॅाल्स बनाएं और इन्हें हथेलियों के बीच में रखकर हल्का चपटा कर लें. ध्यान रहे कि हथेलियों को चिकना करना बिल्कुल भी न भूलें. (खट्टा-मीठा आलू दही बड़ा)
- अब बड़ों को गर्म तेल में सुनहरा होने तक फ्राई करें. (केला दही बड़ा)
- एक भगोने में गर्म पानी कर लें और फ्राइड बड़ों को नर्म होने के लिए गर्म पानी में डाल दें.
- बड़ो के सॉफ्ट होते ही इन्हें 5 से 6 घंटे के लिए छाछ में रख दें.
- तय समय के बाद बड़ो के ऊपर फेंटा हुआ दही डालें. (ऐसे बनाएं टेस्टी और सॉफ्ट दही बड़े)
- ओट्स दही बड़ा तैयार है. लाल मिर्च पाउडर, धनिया पत्ती और ओट्स पाउडर से गार्निश कर मीठी चटनी के साथ सर्व करें.
नोट:
- दही बड़े बनाते समय हथेलियों पर तेल के बजाय पानी भी लगा सकते हैं, इससे बड़े चिपकते नहीं हैं और आसानी से तेल में सरक जाते हैं.
Photo: Indiatimes.com
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
ओट्स दही बड़ा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा कप उड़द दाल (रातभर भिगी हुई) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
ओट्स दही बड़ा बनाने के लिए सबसे पहले आधा कप उड़द दाल (रातभर भिगी हुई) तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
ओट्स दही बड़ा बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह ओट्स दही बड़ा रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
ओट्स दही बड़ा बनाने के लिए आधा कप उड़द दाल (रातभर भिगी हुई) के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, ओट्स दही बड़ा को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
ओट्स दही बड़ा का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
ओट्स दही बड़ा एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT