बनारसी चिली चिकन
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

बनारसी चिली चिकन

आपने अब तक चाईनीज चिली चिकन खाया होगा. पर क्या कभी आपने बनारसी चिली चिकन का स्वाद लिया है. चौंकिए मत, रेसिपी नोट कीजिए...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • मैरिनेशन के लिए सामग्री
  • 400 ग्राम बोनलेस चिकन
  • 2 अंडे
  • स्वादानुसार
  • 1 बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लोर
  • 1 बड़ा चम्मच सोया सॉस
  • 1 बड़ा चम्मच ग्रीन चिली सॉस
  • 1 लीटर तेल, ग्रेवी बनाने के लिए समाग्री
  • 1 प्याज स्लाइस में कटा हुआ
  • 1 शिमला मिर्च, स्लाइस में कटा हुआ
  • 8-10 लहसुन कलियां, बारीक कटी हुईं
  • 1 बड़ा चम्मच सोया सॉस
  • 1 बड़ा ग्रीन चिली सॉस, डेढ़ा बड़ा चम्मच कॉर्न स्टार्च/फ्लोर, एक चौथाई चम्मच एमएसजी (अजीनोमोटो ), आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 6-7 हरी मिर्च, कटी हुई
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 बड़ा चम्मच तेल

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 4 - 6
- एक बाउल में चिकन लें और इसमें अंडे, नमक, कॉर्नफ्लोर, सोया सॉस, चिली सॉस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- इसे मैरिनेट करने के बाद 30 मिनट तक रख दें. (अगर खाते हैं चाइनीज तो पिएं ये )
- तय समय बाद एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें.
- जब तक तेल गर्म हो रहा है एक दूसरे बर्तन में तेल डालें और इसमें लहसुन डालकर तेज आंच में भूनें.
- अब पहली वाली कड़ाही के तेल में चिकन डालकर पकने दें. (चाइनीज फ्राइड राइस )
- जब तक चिकन पक रहा है तब तक लहसुन वाली कड़ाही में प्याज डालें और तेज आच में चलाते हुए भूनें. फिर कुछ देर बात इसमें शिमला मिर्च डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें. (चाइनीज फूड के दीवाने हैं शाहिद कपूर )
-1 मिनट पकाने के बाद इसमें, सोया, ग्रीन चिली सॉस डालें और अच्छी तरह चलाते हुए पकाएं. (क्रिस्पी शेजवान चिकन )
- एक कटोरी में कॉर्न फ्लोर लें और इसमें एक कप पानी डालकर मिक्स कर लें. (मशरूम मंचूरियन )
- आधा पानी कड़ाही में डालें और इसके बाद इसमें फ्राई किए हुए चिकन पीस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- इसके बाद इसमें अजीनोमोटो, नमक, काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स करके पकाएं और आंच बंद कर दें.
- गर्मागर्म बनारसी चिकन चिली का स्वाद लें और दूसरों को भी खिलाएं. (चिली गार्लिक सॉस)
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (13 ratings)
4 avg from 13 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बनारसी चिली चिकन एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे मैरिनेशन के लिए सामग्री और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes