काजू की मीठी पूरी

काजू की मीठी पूरी

आपने अब तक स्नैक्स में सिंपल काजू या रोस्टेड काजू तो खूब खाए होंगे, अब बनाएं काजू की मीठी पूरियां...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 10 servings

  • 1 बड़ा कप काजू पाउडर, आधा छोटा कप चीनी
  • 1 बड़ा चम्मच इलायची पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच केसर
  • 3 बड़ा चम्मच दूध
  • 2 बूंद बादाम एसेंस

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 8 - 10
- सबसे पहले एक बॉउल में काजू पाउडर, चीनी, बादाम एसेंस और इलायची पाउडर को अच्छे से मिक्स कर लें.
- दूसरी ओर एक छोटी कटोरी में केसर डालकर 1 चम्मच दूध में 2 मिनट के लिए भिगो कर रख दें. (काजू कलश)
- तय समय के बाद केसर वाला दूध और साथ ही बाकी बचे हुए दूध को काजू पाउडर के साथ मिक्स कर गूंद लें. (काजू कतली)
- गूंदे हुए मिश्रण से छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें.
- अब एक चकला लें और उस पर एक पॉलिथिन बिछाएं. (रोस्टेड काजू मसाला)
- पॉलिथिन पर एक लोई रखें और ऊपर से एक और पॉलिथिन से ढककर लोई को हल्के हाथों से बेल लें.  (इस तरह बनाएं काजू दही)
- इसी तरह से सारी लोइयां बेल लें. 
- ओवन को 190 डिग्री पर प्री-हीट कर रोटी को 15 से 20 मिनट तक बेक करें. (काजू करी)
- काजू पूरी तैयार है. ओवन से निकालकर एक प्लेट में रखें और ठंडा कर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (4 ratings)
4.5 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

काजू की मीठी पूरी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 बड़ा कप काजू पाउडर, आधा छोटा कप चीनी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes