ये है उड़द दाल की कचौड़ियां बनाने की विधि

ये है उड़द दाल की कचौड़ियां बनाने की विधि

मीठी चटनी के साथ गर्मागर्म कचौड़ी वाकई सुबह और शाम के नाश्ते का स्वाद बना सकती है. मेहमाननवाजी में अव्वल रहना हो या खुद ही कुछ चटपटा एंजॉय करना हो, कचौड़ी हर मामले में बढ़‍िया विकल्प रहेगी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • एक कप उड़द दाल, दो कप गेहूं का आटा, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, चुटकीभर हींग (पिसी हुई), एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, एक छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, एक हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले दाल को अच्छी तरह से धोकर 6 से 7 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें.
- अब एक बर्तन में आटा छान लें, उसमें एक चम्मच तेल और आधा छोटा चम्मच नमक डालकर दोनों हाथों से मसल लें. इस तरह तेल और नमक अच्छी तरह आटे में मिक्स हो जाएंगे.
- इसके बाद आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नर्म गूंद लें और आटा ढककर रख दें.
- तय समय के बाद दाल का पानी निकालकर दाल को एक छलनी में रख दें.
- मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करें.
‌- तेल के गरम होते ही हरी मिर्च और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर 20 सेकंड तक भूनें.
- अब हींग और दाल डालकर कड़छी से चलाते हुए भूनें. फिर दाल में धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर 5 से 6 मिनट तक भूनें और आंच बंद कर दें.
- इसके बाद आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पूरियां बेल लें.
- पूरी के बीच में चम्मच से दाल का मिश्रण रखें और पूरी के चारों कोनों को पलटकर भरावन को पूरी में बंद कर दें.
- फिर दोनों हथेलियों के बीच में दाल भरी कचौड़ी रखकर हल्का दबाएं. इसी तरह से सारी कचौड़ियां तैयार कर लें.
- अब मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करें.
- तेल के गरम होते ही एक-एक करके सारी कचौड़ियां दोनो तरफ से सुनहरी होने तक तल लें.
- तैयार है उड़द दाल की कचौड़ी. खट्टी-मीठी चटनी या दही या आलू की सब्जी के साथ गर्मागर्म परोसें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (693 ratings)
4.4 avg from 693 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ये है उड़द दाल की कचौड़ियां बनाने की विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप उड़द दाल, दो कप गेहूं का आटा, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, चुटकीभर हींग (पिसी हुई), एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, एक छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, एक हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes