ऐसे बनाइए लजीज हिमाचली चनामद्र
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

ऐसे बनाइए लजीज हिमाचली चनामद्र

हिमाचल प्रदेश में चना मद्र की सब्जी बहुत पसंद की जाती है. अगर आपको छोले पसंद हैं, तो आपको भी यह काफी पसंद आएगी. चना मद्र काबुली चने और दही की ग्रेवी से बनाई जाती है. 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • तीन कप काबुली चना, दो कप दही, चुटकीभर हींग, दो-तीन लौंग, एक टुकड़ा दालचीनी का , दो बड़ी इलायची, एक चम्मच जीरा, दो तेज पत्ता, एक छोटा चम्मच सौंफ, एक छोटा चम्मच हल्दी, दो छोटा चम्मच धनिया पाउडर, दो बड़े चम्मच कटे हुए मेवे, दो बड़ा चम्मच घी, नमक स्वादानुसार, आधा बड़ा चम्मच चीनी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले रातभर एक कटोरी में पानी भरकर काबुली चने को भिगोकर रख लें.
- फिर सुबह इसे मीडियम आंच में एक प्रेशर कुकर में 4 सीटी में पका लें.
- जब यह पक जाए तो इसे छानकर किसी कटोरी में रख लें.
- अब एक गहरे पैन में मीडियम आंच में घी गरम करें. इसमें घी, तेज पत्ता, जीरा, लौंग, दालचीनी, सौंफ, हींग और बड़ी इलायची को एक एक करके डालें.
- कुछ मिनट तक भूनने के बाद इसमें हल्दी और धनिया पाउडर डालकर कड़छी से चलाएं.
- अब एक कटोरे में दही और चीनी फेंट लें.
- दही को पैन में डाल दें और धीमी आंच पर मिश्रण को चलाते रहें.
- अब उबले चने, नमक और सूखे मेवे पैन में डालें.
- धीमी आंच पर ढककर 10 मिनट तक इसे पकाने के बाद आंच बंद कर दें.
- तैयार है हिमाचली चनामद्र. हरे धनिये से गार्निश कर सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (48 ratings)
3.9 avg from 48 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए लजीज हिमाचली चनामद्र एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे तीन कप काबुली चना, दो कप दही, चुटकीभर हींग, दो-तीन लौंग, एक टुकड़ा दालचीनी का , दो बड़ी इलायची, एक चम्मच जीरा, दो तेज पत्ता, एक छोटा चम्मच सौंफ, एक छोटा चम्मच हल्दी, दो छोटा चम्मच धनिया पाउडर, दो बड़े चम्मच कटे हुए मेवे, दो बड़ा चम्मच घी, नमक स्वादानुसार, आधा बड़ा चम्मच चीनी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes