पंजाब की बेसन की खीर

पंजाब की बेसन की खीर

आपने अब तक हर तरह की खीर चखी होगी पर क्या कभी बनाई है बेसन की खीर? पंजाब में यह खूब बनाई और खाई जाती है. आप भी जरूर ट्राई करें...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप खजूर
  • 30 ग्राम काले चने का आटा
  • 1 छोटा चम्मच घी
  • 20-30 ग्राम गुड़ (कद्दूकस किया हुआ)
  • 2 कप स्किम्ड मिल्क, आधा चम्मच छोटी इलायची पाउडर, आधा चम्मच जायफल पाउडर

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले खजूर को 15 से 20 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगो लें. (काजू की खीर)
 - खजूर के सॅाफ्ट हो जाने पर इन्हें पानी से निकाल लें और आधा कप स्किम्ड मिल्क मिलाकर ब्लेंडर में पीसकर पेस्ट बना लें .
- अब धीमी आंच में एक पैन में घी डालकर गर्म करें और काले चने के आटे को अच्छी तरह से भून लें. (गेहूं की खीर)
- जब भीनी सी खुशबू आने लगे तो समझ जाएं कि आटा भुन चुका है और आंच बंद कर दें. (बची रोटी की खीर)
 - भुने आटे में अब आधा कप स्किम्ड मिल्क मिलाएं और अच्छी तरह इसका घोल तैयार कर लें .
- दोबारा आंच पर रखें और तैयार मिश्रण को धीरे-धीरे कड़छी से चलाते हुए उबालें.  (ऐसे बढ़ाएं खीर की मिठास)
- उबाल आने पर इसमें खजूर का पेस्ट डालकर चलाएं. (खीरे की खीर का स्वाद भी लीजिए)
 - अब इसमें 1 कप दूध, गुड़ डालें और मिलाकर पकाएं.
- खीर जब गाढ़ी हो जाए तब इसमें इलायची पाउडर, जायफल पाउडर मिक्स करें और आंच बंद कर दें. (लहसुन की खीर)
- बेसन की खीर तैयार है. इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें.
- चाहें तो इसे गर्म सर्व करें या फिर ठंडा होने के बाद पिस्ता और बादाम से गार्निश कर परोसें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.5 (11 ratings)
3.5 avg from 11 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पंजाब की बेसन की खीर एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप खजूर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes