रेडी मिक्स से ऐसे बनाएं गुलाब जामुन

रेडी मिक्स से ऐसे बनाएं गुलाब जामुन

स्वीट शॉप के गुलाब जामुन पसंद नहीं आते हैं. आप खुद से रेडी मिक्स से गुलाब जामुन बना सकते हैं. करना बस इतना है कि रेडी मिक्स को दूध से गूंद लीजिए. और लोइयों को तलकर चाशनी में डाल दीजिए.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • चाशनी के लिए सामग्री, डेढ़ कप तीनी, ढाई कप पानी
  • 8-10 धागे केसर
  • 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर, गुलाब जामुन के लिए सामग्री
  • 100 ग्राम गुलाब जामुन रेडी मिक्स
  • 3-4 बड़ा चम्मच दूध, तलने के लिए घी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- एक पैन में चीनी, पानी, इलायची पाउडर और केसर डालकर धीमी आंच पर उबलने के लिए रखें.
- इसे तब तक चलाते रहें जब कि चीनी अच्छी तरह घुल न जाए. इसमें 10-12 मिनट का समय लगेगा. तय समय बाद आंच बंद कर दें.
- एक बाउल में गुलाब जामुन रेडी मिक्स डालें. (स्वीट पोटैटो गुलाब जामुन )
- इसमें दूध डालें और अच्छी तरह गूंद लें. अगर मिश्रण टाइट है तो इसमें 1 चम्मच और दूध डालकर गूंद लें.
- कड़ाही में घी डालकर मीडियम आंच पर गरम होने के लिए रखें.
- मिश्रण से 18-20 छोटी लोइयां बना लें. (क्या कभी खाए हैं आलू के गुलाब जामुन )
- घी गरम होने के बाद 3-3 लोइयां डालकर सुनहरा होने तक तल लें. (गुलाब जामुन का टेस्ट बढ़ाना है तो अपनाएं ये टिप्स )
- सुनहरी लोइयों को किचन पेपर पर निकालकर रखते जाएं. इसी तरह से सभी लोइयों को तल लें.
- चाशनी को 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर रखकर फिर से गरम कर लें. फिर इसमें तले हुए गुलाब जामुन डालकर 1-2 घंटे के लिए रख दें. (गुलाब जामुन कटलेट )
नोट-
- गुलाब जामुन तलते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आंच धीमी हो और ये अच्छी तरह से सुनहरे रंग के हो जाएं.
- बढ़िया स्वाद के लिए गुलाब जामुन को हमेशा घी में ही तलें. (ब्रेड गुलाब जामुन )
- अगर घी नहीं और तेल में फ्राई करना चाहते हैं तो इसमें 2-3 चम्मच घी डाल लें.
- आप चाहें तो गुलाब जामुन के बीच में पिस्ता और केसर का भरावन भी डाल सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (31 ratings)
3.8 avg from 31 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

रेडी मिक्स से ऐसे बनाएं गुलाब जामुन एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे चाशनी के लिए सामग्री, डेढ़ कप तीनी, ढाई कप पानी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes