स्वीट पोटैटो गुलाब जामुन
पनीर, चॉकलेट, चावल और ब्रेड के गुलाब जामुन बनाने के बाद अब बनाएं स्वीट पोटैटो के रसीले गुलाब जामुन. जानें इसे बनाने का तरीका...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- गुलाब जामुन बनाने के लिए
- 250 ग्राम स्वीट पोटैटो (शकरकंद)
- 1 बड़ा चम्मच मैदा
- 8-10 पिस्ते (टुकड़ों में कटा हुआ), तेल तलने के लिए, चाशनी बनाने के लिए, डेढ़ कप चीनी
- 1 कप पानी
- 1 बड़ा चम्मच इलायची पाउडर
विधि
- तेज आंच में एक कूकर में आधा कप पानी डालकर शकरकंद को 1 सिटी लगाकर पका लें. (आप शकरकंद को माइक्रोवेव भी कर सकते हैं. इसके लिए एक पॉलिथिन में 2 बड़ा चम्मच पानी भरकर शकरकंद डालकर 2 मिनट तक माइक्रोवेव में पका लें). (शकरकंद की रबड़ी)
- शकरकंद के ठंडा हो जाने पर इसे छीलकर अच्छे से मैश कर लें. (ब्रेड गुलाब जामुन)
- अब इसमें मैदा और पिस्ता मिलाकर अच्छे से गूंद लें.
- तैयार मिश्रण से मध्यम आकार के बॉल्स बनाकर रख लें. (गुलाब जामुन का टेस्ट बढ़ाना है तो अपनाएं ये टिप्स)
- धीमी आंच में कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होते ही तैयार बॉल्स (गुलाब जामुन) डालकर सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें. (स्वीट पोटैटो राइस)
- दूसरी ओर धीमी आंच में चाशनी बनाने के लिए एक पैन में पानी और चीनी मिलाकर उबालने रखें. (क्या कभी खाए हैं आलू के गुलाब जामुन)
- जब तक की चाशनी गाढ़ी न हो जाए यानि कि एक तार की चाशनी तैयार न हो जाए इसे पकाते रहें.
- एक तार की चाशनी के बनते ही इलायची पाउडर मिलाएं. (शकरकंद का हलवा)
- जब चाशनी न ज्यादा गर्म हो और न ही ज्यादा ठंडी, तब इसमें गुलाब जामुन डालें.
- गुलाब जामुन के सॉफ्ट होते ही इन्हें चाशनी के साथ निकालकर एक कटोरी में रख लें. (शकरकंद की चाट)
- स्वीट पोटैटो गुलाब जामुन तैयार है.केसर से गार्निश कर सर्व करें.
फोटो: www.yummytummyaarthi.com
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
स्वीट पोटैटो गुलाब जामुन एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे गुलाब जामुन बनाने के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
स्वीट पोटैटो गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले गुलाब जामुन बनाने के लिए तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
स्वीट पोटैटो गुलाब जामुन बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह स्वीट पोटैटो गुलाब जामुन रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
स्वीट पोटैटो गुलाब जामुन बनाने के लिए गुलाब जामुन बनाने के लिए के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, स्वीट पोटैटो गुलाब जामुन को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
स्वीट पोटैटो गुलाब जामुन का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
स्वीट पोटैटो गुलाब जामुन एक लोकप्रिय इंडियन,डिजर्ट वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT