स्वाद में बेहद लाजवाब है यह रसिया

स्वाद में बेहद लाजवाब है यह रसिया

खीर तो अक्सर खाते हैं. कभी गन्ने के रस से बनने वाली रसिया खीर भी परिवारवालों को खिलाइए. रसिया खीर की यह रेसिपी पकवानगली की यूजर कहकशा शमशेरी ने हमसे शेयर की है...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 1 लीटर गन्ने का रस
  • 1 लीटर दूध
  • 1 कप बासमती चावल, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच कटे हुए मेवे (काजू, बादाम, चिरौंजी)

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 4 - 6
- सबसे पहले चावल को धोकर पानी में 20 मिनट के लिए भिगोकर रख दें. ( कस्टर्ड फिरनी )
- अब एक कड़ाही में गन्ने के रस को छन्नी से छान कर उबलने के लिए मीडियम आंच में रखें. जब इसमें उबाल आ जाए तो इसमें भिगोए हुए चावल डालकर अच्छी तरह मिलाएं. (ऐसे बढ़ाएं खीर की मिठास)
- अब चावल को धीमी आंच पर पकने दें. थोड़ी-थोड़ी देर में इसे चलाते रहें. (आलू की खीर बनाने की विधि)
- जब चावल पक जाए तो इसमें दूध डालें और धीमी आंच में पकने दें. (बांगला स्वीट डिश: निखुटी पायेश)
- जब रशिया एक चिकने मिश्रण का रूप ले ले तो इसमें इलायची पाउडर और मेवे डाल दें.
- कुछ देर चलाते हुए पकाएं फिर आंच बंद कर दें. (ज्वार केले का शीरा बनाने की विधि)
- गन्ने के रस से बनी रशिया खीर तैयार है इसे ठंडा होने के बाद सर्व करें. (गाजर चीकू का हलवा)
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (1 ratings)
4 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

स्वाद में बेहद लाजवाब है यह रसिया एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 लीटर गन्ने का रस और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes