पिज्जा पराठा

पिज्जा पराठा

पिज्जा पराठा में खूब सारा चीज़ और कॉर्न की स्टफिंग की जाती है. जिस कारण यह टेस्टी और यमी हो जाता है. यह आलू, गोभी, मूली और पनीर के पराठे से बिलकुल अलग है और रेसिपी तो आसान है ही.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप आटा
  • 1/4 कप मॉजरेला चीज, कद्दूकस
  • 1/2 टेबलस्पून लाल मिर्च, कुटी हुई
  • 1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
  • 1 टेबलस्पून ऑरिगेनो
  • 1/2 कप शिमला मिर्च, बारीक कटी
  • 1/2 कप प्याज, बारीक कटे
  • 1/2 कप कॉर्न, उबले हुए
  • 1/2 कप टमाटर, बारीक कटे
  • 1 कप पानी, आवश्यकतानुसार तेल, आवश्यकतानुसार टोमैटो सॉस, आवश्यकतानुसार नमक

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- एक बाउल या बर्तन में आटा, 2 चम्मच तेल, आधा चम्मच नमक और पानी मिलाकर मुलायम आटा गूंद लें.
- गुंदे हुए आटे को हाथों में हल्का तेल लगाकर चिकना कर लें और इसे 15-20 मिनट तक ढक कर रख दें.
- अब एक दूसरे बाउल में मॉजरेला चीज, लाल मिर्च, काली मिर्च, ऑरि‍गेनो, शिमला मिर्च, प्याज, कॉर्न के दाने, टमाटर और स्वादानुसार नमक मिलाकर मिश्रण तैयार लें.
- अब गुंदे हुए आटे की लोइया बना लें.
- पहले दो लोइयों की रोटियां बेल लें. फिर एक रोटी पर चम्मच से सॉस लगाकर इस पर चीज का मिश्रण फैला दें और ऊपर दूसरी रोटी रखकर कांटे की मदद से चारों तरफ से दबाते हुए सील कर दें.
- बाकी लोइयों से भी ऐसी ही रोटियां बेलकर मिश्रण भर कर सील कर दें.
- गैस पर मध्यम आंच पर तवा गर्म कर इन रोटियों को दोनों तरफ तेल लगाकर सुनहरा होने तक सेंक लें.
- गरमागरम पिज्जा पराठा मनपसंद चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (2206 ratings)
4.3 avg from 2206 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पिज्जा पराठा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes