कच्चे आम का लजीज पराठा...

कच्चे आम का लजीज पराठा...

आपने अब तक कच्चे आम की चटनी, अचार या इसका रायता ही बनाया होगा. पर क्या कभी सोचा है कि इसके पराठे भी बनाए जा सकते हैं. अगर नहीं तो तुरंत पढ़े इसकी रेसिपी, बेहद ही आसान है ...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कच्चा आम
  • 2 कप आटा
  • 1 प्याज बारीक कटा हुआ
  • 3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, आधा छोटा कप पुदीना पत्ता (बारीक कटा हुआ), आधा छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, तेल सेंकने के लिए, पानी गूंदने के लिए

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले आम को अच्छे से धोकर छीलें और एक बर्तन में कद्दूकस कर रख लें.
- प्याज, हरी मिर्च, पुदीना पत्ता, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक कद्दूकस किए हुए आम के साथ अच्छे से मिक्स करें. (गाजर का पराठा) 
- अब इसमें आटा और पानी डालकर गूंद ले. (बीकानेरी दाल पराठा)
- गूंदे हुए आटे की लोइयां तोड़ लें.
- धीमी आंच में एक तवा गर्म करने के लिए रखें. (केरला पराठा)
- अब एक लोई लें और इसे बेल लें. बेलने के लिए पलथन का इस्तेमाल कर सकते हैं. (मुगलई पराठा)
- तवे के गर्म होते ही इसपर पराठा डालें.
- पराठों के दोनों साइड तेल लगाकर सेंक लें. इसी तरह से बाकी की सभी लोइयों से भी पराठें बनाकर सेंक लें. (मल्टी ग्रेन मसाला रोटी)  - कच्चे आम का चटपटा पराठा तैयार है. अपनी पसंदीदा चटनी या अचार के साथ इसका लुत्फ उठाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (4 ratings)
5 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कच्चे आम का लजीज पराठा... एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कच्चा आम और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes