ऐसे बनाएं उड़द दाल की पूरियां, ब्रेकफास्ट में आ जाएगा मजा

ऐसे बनाएं उड़द दाल की पूरियां, ब्रेकफास्ट में आ जाएगा मजा

उड़द की दाल की कचौड़ी खाने में मजेदार लगती है. इसे आप बनाती भी होंगी. आज हम आपको बता रहे हैं उड़द दाल की पूरी बनाने की विधि. यह ब्रेकफास्ट से लेकर शाम के स्नैक्स के लिए भी बढ़िया आयटम हो सकता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • मैदा 2 कप, सूजी आधा कप, उड़द दाल एक कप, तेल 250 मिली लीटर, पानी 3 कप, पिसी चीनी 2 बड़ा चम्मच, कलौंजी आधा छोटा चम्मच, हरी मिर्च 2-3, कद्दूकस अदरक 2 बड़ा चम्मच, अजवाइन आधा छोटा चम्मच, नमक एक छोटा चम्मच, हींग चुटकीभर, कड़ाही

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- दाल को 3 कप पानी में डालकर 5-6 घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
- फिर दाल का पानी छान लें. दाल का पानी न फेकें.
- ग्राइंडर जार में दाल, हींग, अदरक और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह पीस लें. - अब एक बर्तन में मैदा, नमक, चीनी, अजवाइन और कलौंजी डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- आटे में 2-3 चम्मच तेल और दाल का पेस्ट डालकर अच्छे मिला लें. इसमें जरूरत के हिसाब से दाल का पानी डालकर आटा गूंद लें. पानी को थोड़ा गुनगुना कर लेंगे तो आटा और अच्छा होगा.
- तैयार आटे को कपड़े से ढककर 20 मिनट के लिए छोड़ दें.
- इसके बाद कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच में गर्म होने के लिए रखें.
- आटे से छोटी लोइयां तोड़कर पूरियां बेल लें.
- तेल में डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
- इन पूड़ियों\पूरियों को मनपसंद रसदार सब्जी के साथ खाएं और खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.4 (10 ratings)
3.4 avg from 10 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं उड़द दाल की पूरियां, ब्रेकफास्ट में आ जाएगा मजा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे मैदा 2 कप, सूजी आधा कप, उड़द दाल एक कप, तेल 250 मिली लीटर, पानी 3 कप, पिसी चीनी 2 बड़ा चम्मच, कलौंजी आधा छोटा चम्मच, हरी मिर्च 2-3, कद्दूकस अदरक 2 बड़ा चम्मच, अजवाइन आधा छोटा चम्मच, नमक एक छोटा चम्मच, हींग चुटकीभर, कड़ाही और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes