खाने में ऐसे करें इलायची का इस्तेमाल, बढ़ जाएगा स्वाद

खाने में ऐसे करें इलायची का इस्तेमाल, बढ़ जाएगा स्वाद

इलायची एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल आप साबुत भी कर सकते हैं और इसका पाउडर बनाकर भी. ग्रेवी वाली सब्जी में, दाल में, डिजर्ट और कई तरह के ड्रिंक्स में इसका इस्तेमाल किया जाता है. आइए हम आपको बताते हैं

ADVERTISEMENT

🍳 सुझाव

- वेज और नॉन-वेज दोनों की ग्रेवी में इलायची का इस्तेमाल किया जाता है.
- अगर आप इसे कूटकर चाय में डालेंगे तो चाय का स्वाद और भी बढ़ जाता है. चाय छानने के बस 2 मिनट पहले डालें.
- पुलाव , बिरयानी, नमकीन चावल में इसका साबुत तौर पर इस्तेमाल किया जाता है. घी गरम करने के बाद इसे और साथ में बाकी के सभी साबुत गरम मसाले डाले जाते हैं.
- मीठे में खीर , हलवा और फिरनी में भी एक अलग सा स्वाद डालती है इलायची. ध्यान रहे कि इसे अच्छे से कूट लें और सबसे अंत में डालें.
- इलायची कूटकर आओ सूप में भी डाल सकते हैं.
- शहद , काली मिर्च पाउडर और इलायची पाउडर से चिकन भी मैरिनेड किया जाता है.
- अगर आप अंगूर और ऑरेंज का फ्रूट सलाद बनाते हैं तो ऊपर से शहद, नींबू का रस और इलायची पाउडर डाल सकते हैं.
- लस्सी को एक अलग स्वाद देने के लिए इसमें भी इलायची पाउडर डाला जा सकता है.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
1 (1 ratings)
1 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

खाने में ऐसे करें इलायची का इस्तेमाल, बढ़ जाएगा स्वाद एक लोकप्रिय कुकिंग टिप्‍स रेसिपी है, जिसे खाने में ऐसे करें इलायची का इस्तेमाल, बढ़ जाएगा स्वाद और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes