इस आसान विधि से घर में बना सकती हैं चीज

इस आसान विधि से घर में बना सकती हैं चीज

आजकल चीज़ और इससे बनी चीजें सभी को पसंद आने लगी हैं. वैसे बाजार में इसकी कीमत बहुत है, लेकिन आप इसे घर में आसानी से बना सकती हैं. जानिए क्या है आसान विधि.

ADVERTISEMENT

🍳 सुझाव

चीज बनाने की सामग्री
पनीर 250 ग्राम
घी 5 बड़ा चम्मच
हल्दी पाउडर एक चौथाई छोटा चम्मच
मैदा डढ़ चम्मच
नमक आधा छोटा चम्मच
मिक्सर ग्राइंडर
- चीज बनाने के लिए के सबसे पहले पनीर को छोटे टुकड़ों में काट लीजिए.
- इन टुकड़ों को ग्राइंडर जार में डालें. इसके साथ इसमें घी, हल्दी, नमक और मैदा डालकर अच्छी तरह पीस लें.
- इस पेस्ट को बटर बॉक्स या किसी बर्तन में निकालकर सेट कर लें.
- इस बर्तन को फ्रिज में 2-3 घंटे के लिए रख दें.
(बच्चों को दीजिए यमी चीज पराठा का स्वाद)
- अगर चीज अच्छी तरह जम हो गई हो तो इसे निकाल लें. अगर नहीं तो आधे घंटे के लिए फिर से रख दें.
- चीज को बर्तन से निकालें और एल्यूमीनियम फॉइल में लपेटकर रखें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (21 ratings)
4 avg from 21 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इस आसान विधि से घर में बना सकती हैं चीज एक लोकप्रिय कुकिंग टिप्‍स रेसिपी है, जिसे इस आसान विधि से घर में बना सकती हैं चीज और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes