बॉम्बे भेल नहीं अब जानिए चाइनीज भेल बनाने का तरीका

बॉम्बे भेल नहीं अब जानिए चाइनीज भेल बनाने का तरीका

आज तक आप लोगों ने मुम्बई की भेल तो खाई ही होगी पर आज हम आपको चाइनज भेल के बारे में बताएंगे. रह खाने में बेहद उम्दा लगता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • दो कप नूडल्स, एक चम्मच बारीक कटा लहसुन, एक कप प्याज लम्बा कटा हुआ, आधा कप हरा प्याज बारीक कटा हुआ, एक कप शिमला मिर्च लम्बी कटी हुई, एक कप गाजर लम्बी कटी हुई, एक कप पत्तागोभी बारीक कटी हुई, दो बड़ा चम्मच शेजवान सॉस , दो बड़ा चम्मच टोमैटो सॉस , तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले तेज आंच में एक बर्तन में पानी उबालें और अच्छे से उबाल आने के बाद आंच बंद कर दें.
- आंच बंदकर पानी में नूडल्स डालकर 7 से 8 मिनट के लिए ढककर रख दें.
- तय समय के बाद नूडल्स को छानकर ठंडे पानी से धो लें
- दूसरी तरफ तेज आंच में एक कड़ाही मे तेल गरम करने के लिए रखें
- तेल के गरम होते ही नूडल्स डालकर कुरकुरा होने तक भूनें और इन्हें एक पेपर पर निकालकर रख लें
- उसी कड़ाही में दोबारा तेल डालकर गरम करें (आंच तेज ही रखें).
- जब तेल गरम हो जाए तब इसमें लहसुन, प्याज, हरा प्याज, शिमला मिर्च और गाजर डालकर कड़छी से चलाते हुए 2 से 3 मिनट तक भूनें.
- अब इसमें टोमैटो सॉस, शेजवान सॉस और नमक डालकर नूडल्स के साथ अच्छे से मिलाएं.
- अब इसमें कुरकुरा नूडल्स डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और आंच बंद कर दें.
- तैयार है चाइनज भेल.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (6 ratings)
3.8 avg from 6 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बॉम्बे भेल नहीं अब जानिए चाइनीज भेल बनाने का तरीका एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे दो कप नूडल्स, एक चम्मच बारीक कटा लहसुन, एक कप प्याज लम्बा कटा हुआ, आधा कप हरा प्याज बारीक कटा हुआ, एक कप शिमला मिर्च लम्बी कटी हुई, एक कप गाजर लम्बी कटी हुई, एक कप पत्तागोभी बारीक कटी हुई, दो बड़ा चम्मच शेजवान सॉस , दो बड़ा चम्मच टोमैटो सॉस , तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes