जानिए घर में मैंगो आइसक्रीम बनाने का आसान तरीका

offline
गर्मी में आम की आवक बढ़ जाती है. आम खाना सभी को पसंद होता है. इससे काफी सारी चीजें बनाई जाती हैं. मुख्यतौर पर मैंगो शेक, आम पना, अचार और आम पापड़ ज्यादातर बनाए और खाए जाते हैं. पर क्या आपको पता है पके आमों के गूदे से टेस्टी आइसक्रीम भी बनाई जा सकती है. यकीन मानिए इसका खट्टा-मीठा स्वाद मन को भा जाएगा.

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
  • समय : 1.5 से 2 घंटे
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    चार पके आम
    आइसक्रीम मिक्स 500 ग्राम
    दो गिलास दूध

विधि

- मैंगो आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले आमों को धोकर काटें और उनका गूदा एक बर्तन में निकाल लें.
- आम के गूदे को अच्छी तरह पीस लें.
- इसके बाद मीडियम आंच में एक पैन में दूध डालकर उबालने के लिए रखें.
- एक उबाल आते ही इसमें आइसक्रीम मिक्स मिलाकर 10 से 15 मिनट तक पकाएं .
- तय समय बाद आंच बंद कर दें मिश्रण को ठंडा कर लें.
- जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसमें आम का पेस्ट डालकर मिला लें.
- तैयार पेस्ट को आइसक्रीम जमाने वाले बर्तन में डालकर फ्रीजर में 2-3 घंटे जमने के लिए रख दें.
- तय समय बाद स्कूप से मैंगो आइसक्रीम का लुत्फ उठाएं.
- आप चाहें तो मैंगो आइसक्रीम को वनीला आइसक्रीम के साथ भी सर्व कर सकते हैं या खा सकते हैं.