आलू पत्तागोभी मसाला

आलू पत्तागोभी मसाला

पत्तागोभी की सब्जी आलू और गरम मसाले के साथ बनाई जाए तो यह बहुत ही लजीज लगती है. अगर आप भी चाहते हैं इसका लजीज स्वाद तो जानें इसे बनाने का तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 पत्तागोभी
  • 1 आलू
  • 1 गाजर (ऑप्शनल), आधा कप मटर
  • 1 छोटा चम्मच साबुत जीरा
  • 1 तेजपत्ता
  • 1 सूखी लाल मिर्च
  • 2-3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर, चुटकीभर हल्दी
  • 1 बड़ा चम्मच गरम मसाला, तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- आलू पत्तागोभी मसाला बनाने के लिए मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होते ही जीरा, तेजपत्ता, सूखी लाल मिर्च डालें.
- जैसे ही जीरा चटकने लगे पत्तागोभी और आलू डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर लें. (आलू-गोभी की भुजिया)
- हल्दी, नमक, जीरा पाउडर मिलाएं और ढककर 5 से 10 मिनट तक पकाएं. ध्यान रहे कि पानी बिल्कुल न डालें क्योंकि पत्तागोभी में खुद पानी रहता है. (लसुनी गोभी)
- तय समय के बाद आप पाएंगे कि पत्तागोभी आधा पक चुका है. अब मटर डालें और दोबारा ढककर 5 मिनट के लिए पकाएं. (खट्टे-मीठे आलू)
- 5 मिनट बाद पूरी सब्जी में गरम मसाला मिक्स कर आंच बंद कर दें. (गाजर मटर की सब्जी)
- आलू पत्तागोभी मसाला तैयार है. (15 मिनट में बनाएं मलाई-प्याज की सब्जी)

नोट:
- मटर बाद में डालने से यह ज्यादा गलेगा नहीं और साबुत दिखेगा.
- मटर को पहले से भी थोड़ा उबाल लेंगे तो बेहतर रहेगा.
- आप कच्चे और उबले दोनों तरह के आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (3 ratings)
5 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आलू पत्तागोभी मसाला एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 पत्तागोभी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes