• X

    मशरूम दो प्याजा की रेसिपी

    मशरूम दो प्याजा बहुत शानदार लगता है. दही और टोमैटो प्यूरी की ग्रेवी से इसका स्वाद बढ़ जाता है. जानिए आप कैसे बना सकते हैं.

    एक नज़र

    • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
    • समय : 30 मिनट से 1 घंटा
    • मील टाइप : वेज

    आवश्यक सामग्री

      मशरूम मैरिनेट के लिए सामग्री
      300 ग्राम मशरूम,
      टुकड़ों में काट लें
      2 टेबलस्पून जिंजर-गार्लिक पेस्ट
      1 टीस्पून नमक

      मसाला बनाने की सामग्री
      1 टीस्पून सौंफ
      1 टेबलस्पून साबुत धनिया
      1 टीस्पून जीरा
      3 लाल साबुत मिर्च
      4-5 काली मिर्च
      3-4 लौंग
      2 हरी इलायची
      1 बड़ी इलायची
      1 चक्रीफूल

      ग्रेवी बनाने के लिए
      250 ग्राम दही
      1 टीस्पून नमक
      1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
      1 टीस्पून हल्दी
      1 टीस्पून कसूरी लाल मिर्च
      50 मिली लीटर तेल
      3 प्याज,
      बड़े टुकड़ों में काट लें
      1 टेबलस्पून बारीक कटा लहसुन
      1 टेबलस्पून बारीक कटा अदरक
      250 ग्राम टोमैटो प्यूरी
      1 टेबलस्पून हरी मिर्च
      2 प्याज,
      बड़े टुकड़ों में काट लें
      2 टेबलस्पून कसूरी मेथी
      2 टीस्पून बारीक कटी धनियापत्ती
      कड़ाही

    विधि

    - एक बर्तन में मशरूम , जिंजर गार्लिक पेस्ट और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
    - इसे मैरिनेट करके 10-15 मिनट के लिए रख दें.
    - मीडियम आंच पर पैन में साबुत धनिया, सौंफ, जीरा, साबुत लाल मिर्च, काली मिर्च, लौंग, चक्री फूल, दोनों इलायची को खुशबू आने तक भूनें.
    - इसके बाद इन्हें मिक्सर जार या सिलबट्टे में डालकर दरदरा कूट लें.
    - एक दूसरे बर्तन में दही, कुटा हुआ मसाला, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, कसूरी लाल मिर्च, डालकर अच्छी तरह मिला लें.
    - इसे भी अलग रख दें.
    - कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें.
    - तेल में प्याज डालकर ट्रैंस्पैरेंट होने तक भूनें. फिर इसमें लहसुन, अदरक डालकर अच्छी तरह मिलाते हुए अच्छी तरह भूनें.
    - इसके बाद कड़ाही में टोमैटो प्यूरी, बारीक कटी हरी मिर्च डालकर मिलाएं.
    - मीडियम आंच पर 7-8 मिनट तक पकाएं. फिर इसमें दही-मसाले का मिश्रण डालकर मिलाएं और ढककर 8-10 मिनट तक पकाएं.
    - इसके बाद ढक्कन हटाकर मसालों को अच्छी तरह एक बार चला लें फिर इसमें मशरूम डालें.
    - अच्छी तरह मिलाकर 7-8 मिनट तक पकाएं.
    - अब इसमें प्याज, कसूरी मेथी डालकर मिलाकर 4-5 मिनट तक और पकाकर आंच से उतार लें.
    - धनियापत्ती छिड़कर गर्मागर्म सर्व करें.
    क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
    10


    अपने दोस्‍त के साथ साझा करें
    टैग्स
Good 2
Poor 0

Advertisment

ज़ायके का सबसे बड़ा अड्डा

पकवान गली में आपका स्‍वागत है!

आप हर वक्‍त खाने-खिलाने का ढूंढते हैं बहाना तो ये है आपका परमानेंट ठिकाना. कुछ खाना है, कुछ बनाना है और सबको दिखाना भी है, लेकिन अभी तक आपके हुनर और शौक को नहीं मिल पाया है कोई मुफीद पता तो आपकी मंजिल का नाम है पकवान गली.


ज़ायका ही आपकी जिंदगी है तो हमसे साझा करें अपनी रेसिपी, कुकिंग टिप्‍स, किसी रेस्‍टोरेंट या रोड साइड ढाबे का रिव्‍यू.

रेसिपी फाइंडर

या
कुछ मीठा हो जाए