शिल्पा शेट्टी से सीखिए क्रीमी आइसक्रीम बनाना

शिल्पा शेट्टी से सीखिए क्रीमी आइसक्रीम बनाना

कैसा हो अगर जब भी आपका आइसक्रीम खाने का मन करे तभी आइसक्रीम मिल जाए. शिल्पा शेट्टी के तरीके से बस इन 3 चीजों से झटपट बनाएं क्रीमी आइसक्रीम. जानें रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 600 मि.ली. चिल्ड मिल्क क्रीम, कंडेंस्ड मिल्क, वनिला एसेंस
  • 10-12 चॉकलेट कुकीज (चाहें तो)

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 4 - 6
- सबसे पहले एक कांच की कटोरी में बर्फ के टुकड़ें रख लें और इसके ऊपर एक और कटोरी रख दें.
- कटोरी में चिल्ड मिल्क क्रीम डालकर अच्छे से फेंट लें. (मैंगो मूज़)
- क्रीम के स्मूद होने तक इसे लगभग 8 मिनट तक जरूर फेंटे. (आम पापड़)
- अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क और वनिला एसेंस मिलाएं.
- कुकीज को क्रश कर पेस्ट में मिलाएं. (10 मिनट में बनाना सीखें चॉकलेट)
- क्रीमी पेस्ट को 5 से 6 घंटे के लिए फ्रिजर में रख दें. (चॉकलेट ओट्स स्मूदी)
- तैयार है बस 3 सामग्रियों से बनी होममेड आइसक्रीम.

नोट:
- बर्फ के साथ क्रीम मिलते ही यह फटने लगती है. क्रीम की कटोरी के नीचे वाली कटोरी में अगर बर्फ रखेंगे तो इससे क्रीम फटेगा नहीं.
- डिब्बे में डालने के बाद आइसक्रीम के पेस्ट को अच्छे से सेट कर लें ताकि बीच में कोई गैप न रहे.

Photo- youtube.com

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

शिल्पा शेट्टी से सीखिए क्रीमी आइसक्रीम बनाना एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 600 मि.ली. चिल्ड मिल्क क्रीम, कंडेंस्ड मिल्क, वनिला एसेंस और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes