बच्चों को दीजिए यमी चीज पराठा का स्वाद

बच्चों को दीजिए यमी चीज पराठा का स्वाद

चीज़ से भरपूर यह पराठा बच्चों को बहुत पसंद आएगा. इसकी रेसिपी बेहद आसान है. इसे आप रायता और हरी चटनी के साथ सर्व सकते हैं...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 3 कप आटा, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, लहसुन की 3 कलियां, एक कप हरी धनियापत्ती, एक चम्मच नमक
  • 2 कप चीज क्यूब
  • 2 कटी हुई हरी मिर्च
  • 1 चम्मच जीरा, आधा कप घी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 4 - 6
- आटा में नमक डालें और पानी की मदद से मुलायम आटा गूथ लें. (मिक्स वेजिटेबल मसाला पराठा )
- तैयार आटे को गीले कपड़े से ढककर 10 मिनट के लिए रख दीजिए. ( बचे दाल-चावल के टेस्टी पराठे )
- अब एक दूसरे बाउल में चीज, मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, लहसुन, जीरा और धनिया पत्तियां डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- गूथे हुए आटे की छोटी-छोटी गोलियां बना लें. (बच्चे क्या, बड़ों को भी भाएगा यह पराठा )
- अब एक लोई लेकर इसके बीच में चीज वाला मिश्रण भरकर अच्छी तरह सील करके लोई बना लें.
- इसे बेलकर पराठा तैयार कर लें. (तवे पर बनाएं गार्लिक नान )
- तवे को मध्यम आंच पर गर्म करें. पराठे को दोनों तरफ से सेकें. जब यह रंग बदलने लगे तो इस पर घी लगाकर दोनों साइड सेंक लें.
- इस तरीके से सभी लोइयों से पराठे बना लें. (चुकंदर का भरवां पराठा )
- तैयार पराठों को रायता या चटनी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (13 ratings)
4 avg from 13 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बच्चों को दीजिए यमी चीज पराठा का स्वाद एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3 कप आटा, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, लहसुन की 3 कलियां, एक कप हरी धनियापत्ती, एक चम्मच नमक और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes