ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 2 कप साबूदाना
- 10 कप पानी
- स्वादानुसार नमक
- 2 छोटा चम्मच जीरा
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
विधि
- साबूदाने को धोकर, इसकी मात्रा से दोगुना पानी डालकर 2 घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
- किसी बड़े और भारी तले के बर्तन में 6 कप पानी डालकर उबलने के लिए रखें.
- पानी में उबाल आने के बाद, भीगा हुआ साबूदाना और नमक, जीरा, लाल मिर्ची डालें. साबूदाना को थोड़ी-थोड़ी देर में कड़छी से चलाते हुए पकाते जाएं ताकि वह तले में न चिपके. साबूदाना पकौड़े बनाना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें...
- साबूदाना का घोल गाढ़ा पारदर्शक हो जाने तक पकाएं.
- घोल को पकने में आधा घंटा लगता है. इसके बाद आंच बंद कर दें.
- साबूदाने का गाढ़ा पारदर्शल घोल साबूदाना पापड़ बनाने के लिए तैयार है.
ऐसे बनाएं पापड़
- पापड़ बनाने के लिए कोई पॉलिथिन शीट किसी चादर के ऊपर बिछा लें.
- साबूदाने के गरम घोल को शीट पर एक बड़ा चम्मच भरकर साबूदाना घोल डालें और उसी कड़छी से गोल पूरी के जैसा फैला दें. दूसरा चमचा घोल भरकर पहले पापड़ से एक इंच की दूरी पर दूसरा पापड़ इसी तरीके से फैला लें.
- इसी तरह एक पापड़ से दूसरे पापड़ में दूरी रखते हुये, सारे घोल से पापड़ बना लें.
- पापड़ बनाने के 4-5 घंटे के बाद एक एक पापड़ को उठाकर पलट दें. ज्यादा सूखने पर पापड़ पॉलिथीन शीट से चिपक जाने के कारण पलटने पर टूट सकते हैं.सीखें साबूदाना की बढ़िया खिचड़ी बनाना
- साबूदाने के पापड़ 2-3 दिन की धूप में सूख जाते हैं.
- साबूदाने के पापड़ सूख कर तैयार हैं. साबूदाने के पापड़ को तल कर खाइये और बचे हुये पापड़ कंटेनर में भरकर रख लें.
- आप नमकीन साबूदाना पापड़ की जगह मीठे साबूदाना पापड भी बना सकते हैं. इसके लिए साबूदाना उबालते समय नमक के स्थान पर चीनी मिला दें. मीठे में लें साबूदाना रबड़ी का स्वाद
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
साबूदाना पापड़ एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप साबूदाना और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
साबूदाना पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप साबूदाना तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
साबूदाना पापड़ बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह साबूदाना पापड़ रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
साबूदाना पापड़ बनाने के लिए 2 कप साबूदाना के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, साबूदाना पापड़ को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
साबूदाना पापड़ का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
साबूदाना पापड़ एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT