आम पापड़

आम पापड़

आम पापड़, आम की सबसे अच्छी डिश हो सकती है. इसे बनाकर ऑफ सीजन तक रखा जा सकता है. कई जगह इसे अमावट भी कहा जाता है. थोड़ी-सी मेहनत में कई महीनों तक आम का स्वाद लेने के लिए आम पापड़ से बढ़िया और कुछ नहीं

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 3 पके आम (अल्फांसो अच्छा हो सकता है), आधा कप चीनी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच घी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
- सबसे पहले आम को 10-15 मिनट के लिए पानी में डालकर रखें. (आम का रसायना )
- इसके बाद आम को छीलकर इसका गूदा निकाल लें.
- ग्राइंडर जार में डालकर आम के गूदे को पीसकर पेस्ट बना लें. (रसीले आम के लड्डू बनाने की विधि )
- अब एक धीमी आंच में एक नॉन स्टिक पैन रखें. जब यह गरम हो जाए तो इसमें आम का गूदा डालकर चलाते हुए 10 मिनट तक पकाएं.
- इसके बाद इसमें चीनी पाउडर और इलायची पाउडर डालें. इसे चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए.
- अब एक गहरी तली वाली थाली पर घी लगाकर चिकना कर लें. (मौसमी फल सही मौसम के आने पर ही खरीदें )
- इसमें आम का तैयार मिश्रण डालकर समतल कर लें.
- इस थाली को किसी जाली से ढककर 2 दिन तक धूप में रखें. (अगर जाली न हो तो थाली को ऐसी जगह रखें जहां धूप तो आती हो, लेकिन धूल न आती हो.) (कच्चे आम का लजीज पराठा...)
- 2 दिन बाद आम पापड़ को सावधानी से थाली से निकाल लें. (ऐसे पहचानें पका और अच्छा आम )
- इसे मनचाहे शेप में काटकर एयरटाइट कंटेनर में रखें और जब मन हो खाएं.

Photo- foodfactory
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (5 ratings)
3.8 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आम पापड़ एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3 पके आम (अल्फांसो अच्छा हो सकता है), आधा कप चीनी पाउडर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes