रवा कोकोनट उपमा

रवा कोकोनट उपमा

सिंपल रवा उपमा तो आप सभी ने खाया ही होगा. आज लाइए एक नया ट्विस्ट, ट्राई कीजिए रवा कोकोनट उपमा...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप रवा
  • 1 प्याज
  • 2-3 हरी मिर्च, एक छोटा टुकड़ा अदरक
  • 2 चम्मच कुटा हुआ नारियल, आवश्यकतानुसार पानी
  • 2 चम्मच घी
  • 2 चम्मच तेल
  • 1/2 चम्मच सरसों दाना
  • 1 चम्मच उड़द दाल
  • 1 चम्मच चना दाल
  • 2 साबुत सूखी लाल मिर्च
  • 8-10 काजू
  • 5-6 करी पत्ते

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- एक पैन में घी डालकर धीमी आंच में गरम करें फिर इसमें रवा डालकर अच्छे से भूनकर अलग रख लें.
- प्याज, अदरक और हरी मिर्च को छोटे टुकड़ों में काट लें.  (ओट्स ब्रेड उपमा )
- कुटे हुए नारियल में एक चौथाई पानी डालकर अच्छे से दोनों को मिक्स कर लें. (ब्रेड उपमा) 
- अब इसी पैन में थोड़ा और तेल डालें और सरसों दाना, उड़द दाल और चना दाल फ्राई कर लें.
- पैन में काजू, सूखी लाल मिर्च, करी पत्ते, बारीक कटी प्याज, अदरक और हरी मिर्च डालकर भून लें. (बची हुई रोटी का उपमा)
- अब इसमे नारियल और पानी का मिश्रण मिलाएं.  (क्या कभी आलू पिज्जा खाया है... )
- थोड़ा और पानी और नमक डालकर उबाल आने तक का इंतज़ार करें. 
- उबाल आते ही इसमें रवा डालें और साथ-साथ कड़छी से चलाते रहें. 
- जब यह तैयार हो जाए तो ऊपर से 1 चम्मच घी मिला लें. 
- गर्मागर्म सर्व करें रवा कोकोनट उपमा.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.7 (6 ratings)
4.7 avg from 6 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

रवा कोकोनट उपमा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप रवा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes