5 मिनट में बनाएं मीठी ब्रेड
Back
स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

5 मिनट में बनाएं मीठी ब्रेड

शाम को चाय पर कुछ हल्का-फुल्का खाने का मन होता है तो ट्राई कीजिए स्वीट ब्रेड. इसे कैरामेलाइज्ड ब्रेड भी कहते हैं और यह झटपट तैयार हो जाती है. वैसे आप इसे पिकनिक पर ले जा सकते हैं तो बच्चों के लंच बॉक्

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 4-6 ब्रेड स्लाइस
  • 8-10 चम्मच चीनी
  • 2-3 चम्मच मक्खन

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- गैस पर तवा रखें. मध्यम आंच पर गर्म होने के बाद इस पर थोड़ा मक्खन और एक चम्मच चीनी डालें.
- जब चीनी गलने लगे तो इस पर ब्रेड रख दें. हल्का सुनहरा होने तक सेकें.
- अब ब्रेड को दूसरी साइड से पकाने के लिए भी यही तरीका दोहराएं.
- इसी तरह सभी ब्रेड सेंकें और फिर चाय, काॅफी या शेक के साथ एंजॉय करें.

नोट :
- आप चाहें तो इसमें किशमिश या पतले कटे दूसरे ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, बादाम, पिस्ता आद‍ि का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (289 ratings)
4.2 avg from 289 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

5 मिनट में बनाएं मीठी ब्रेड एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 4-6 ब्रेड स्लाइस और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes